फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Floral Saree Design: वसंत के मौसम में ऐसी फ्लोरल साड़ियां पहनकर बिखेरें जलवा

Thu, 30 Jan 2025 10:00 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वसंत ऋतु का आगमन होते ही हर तरफ रंग-बिरंगे फूल खिलने लगते हैं और मौसम में एक अलग ताजगी महसूस होती है। इसी के चलते खूबसूरत मौसम में फ्लोरल साड़ियों का ट्रेंड भी तेजी से बढ़ जाता है।  
विज्ञापन
1 of 7
वसंत के मौसम में ऐसी फ्लोरल साड़ियां पहनकर बिखेरें जलवा - फोटो : instagram
Floral Saree Design: वसंत ऋतु को ऋतुओं का राजा कहा जाता है। ये मौसम सर्दी के बाद और गर्मी के पहले उस वक्त आता है, जब मौसम सुहावना होता है और चारों ओर हरियाली एवं फूलों की बहार रहती है। वसंत का मौसम हरियाली और बहार का होता है, इसलिए रंगीन अंदाज हर किसी को पसंद आता है। ऐसे में फ्लोरल प्रिंट इस मौसम में किसी के भी लुक को स्पेशल बना सकता है।

यदि आप भी इस खुशनुमा मौसम में कुछ कलरफुल सा कैरी करना चाहती हैं तो हम आपको कुछ अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं। इनसे टिप्स लेकर आप वसंत के मौसम में फ्लोरल प्रिंट की साड़ी कैरी कर सकती हैं। फ्लोरल प्रिंट की साड़ी न सिर्फ देखने में प्यारी लगती है, बल्कि ये आपको खूबसूरत लुक भी देती है। 
विज्ञापन

2 of 7
मैचिंग ब्लाउज के साथ फ्लोरल बॉर्डर साड़ी - फोटो : instagram
मैचिंग ब्लाउज के साथ फ्लोरल बॉर्डर साड़ी 

फ्लोरल प्रिंट अक्सर सफेद रंग की साड़ी पर खूब जचता है। सफेद रंग की साड़ी पर रंग-बिरंगे फूल देखने में काफी खूबसूरत लगते हैं। यदि ये फूल पूरी साड़ी पर न होकर फॉल की साइड यानी कि नीचे की तरफ होंगे तो साड़ी की खूबसूरती और बढ़ जाएगी। इसे आप मैचिंग के ब्लाउज के साथ कैरी कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 7
कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज के साथ फ्लोरल साड़ी - फोटो : instagram
कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज के साथ फ्लोरल साड़ी

सफेद रंग की साड़ी पूरी साड़ी पर कलरफुल फूल आपकी खूबसूरती को भी कई गुना बढ़ा देंगे। इसके साथ आपको फूल के रंगों का ब्लाउज कैरी करना है। जैसे कि अगर साड़ी पर गुलाबी फूल बने हैं तो गुलाबी रंग का ही ब्लाउज आप कैरी करें। ऐसे लुक के साथ बालों में जूड़ा बनाकर गुलाब भी आप लगा सकती हैं। 

4 of 7
सीक्विन ब्लाउज के साथ फ्लोरल साड़ी - फोटो : instagram
सीक्विन ब्लाउज के साथ फ्लोरल साड़ी

यदि आपके पास फ्लोरल साड़ी है तो उसके लुक को ग्लैमरस बनाने के लिए आप सीक्विन वर्क वाला ब्लाउज कैरी करें। सीक्विन वर्क वाला स्लीवलेस ब्लाउज आपकी खूबसूरती को बढ़ा देगा। यदि स्लीवलेस ब्लाउज नहीं पसंद है तो आप सिंपल ब्लाउज भी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
गोल्डन बॉर्डर के साथ फ्लोरल साड़ी - फोटो : instagram
गोल्डन बॉर्डर के साथ फ्लोरल साड़ी

किसी पार्टी में यदि आपको फ्लोरल साड़ी कैरी करनी है तो ऐसी साड़ी का चयन करें, जिसपर गोल्डन रंग का बॉर्डर लगा हो। ऐसी गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी आपके लुक को प्यारा बनाने का काम करेगी। इसके साथ आप गोल्डन रंग की मैचिंग ज्वेलरी कैरी कर सकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
जॉर्जट ब्लैक फ्लोरल साड़ी - फोटो : instagram
जॉर्जट ब्लैक फ्लोरल साड़ी

फ्लोरल साड़ी हर फैब्रिक में आती है, लेकिन अभी जब सर्दी का मौसम चल रहा है तो आप ऐसी जॉर्जट फ्लोरल साड़ी कैरी कर सकती हैं। इसपर अगर हल्के स्टोन्स लगे होंगे तो इस साड़ी को पार्टी में भी कैरी किया जा सकता है। इसके साथ अपने बालों को कर्ल करके खुला ही रखें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शिफॉन ब्लैक फ्लोरल साड़ी - फोटो : instagram
शिफॉन ब्लैक फ्लोरल साड़ी

यदि आपको हल्के फैब्रिक की साड़ी कैरी करना पसंद है तो शिफॉन फैब्रिक वाली फ्लोरल साड़ी पहनें। ऐसी साड़ी के साथ ब्लाज भी मैचिंग का ही पहनें, ताकि आपका लुक प्यारा दिखे। इसके साथ यदि आप बालों को खुला रखेंगी तो लुक और प्यारा दिखेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें