फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebs Inspired Looks: इन अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर होंगी तैयार तो बकरीद पर दिखेंगी चांद सी खूबसूरत

Wed, 04 Jun 2025 12:29 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Celebs Inspired Looks Perfect For Bakrid: बकरीद के मौके पर आप कुछ अभिनेत्रियों से लुक्स लेकर तैयार हो सकती हैं। यहां उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
इन अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर होंगी तैयार तो बकरीद पर दिखेंगी चांद सी खूबसूरत - फोटो : instagram
Celebs Inspired Looks Perfect For Bakrid: हर साल की तरह इस साल ईद उल-अजहा यानी की बकरीद का त्योहार 7 जून को मनाया जाएगा। ये दिन मुस्लिम धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस त्योहार पर घर से लेकर बाजारों तक में रौनक लगी रहती है। घर की महिलाएं खूब तैयारी करती हैं।

त्योहार कोई भी हो, महिलाओं को तो तैयार होने का मौका चाहिए होता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप अपने लुक को क्लासी और खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए आपको बस इस लेख को अंत तक पढ़ना है। 
विज्ञापन

2 of 7
दीपिका कक्कड़ - फोटो : instagram
दीपिका कक्कड़

जिन महिलाओं की नयी-नयी शादी हुई है, वो बकरीद पर कुछ हैवी आउटफिट ही पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में आप दीपिका कक्कड़ के जैसा एकदम लाइट गुलाबी रंग अनारकली गाउन भी कैरी कर सकती हैं। इस तरह के आउटफिट के साथ भी मैचिंग ज्वेलरी पहनें और अपने मेकअप को भी सटल सा ही रखें, ताकि आपका आउटफिट निखकर सामने आए। 
विज्ञापन

3 of 7
जन्नत जुबैर - फोटो : instagram
जन्नत जुबैर

कुछ हैवी पहनने का मन है तो जन्नत जुबैर के जैसा पारंपरिक लाल और गोल्डन रंग का फ्लोर लेंथ अनारकली सूट कैरी करें। इस तरह का सूट देखने में अच्छा लगता है। इसके साथ गले में हैवी ज्वेलरी पहनें। इस तरह के आउटफिट के साथ हैवी और मैचिंग ज्वेलरी ही अच्छी लगती है। 

4 of 7
हिना खान - फोटो : instagram
हिना खान

कुछ अलग और हटकर कैरी करना चाहती हैं तो हिना खान के जैसा को-ऑर्ड सेट कैरी करें। ऐसा को-ऑर्ड सेट आपके लुक को क्लासी दिखाएगा, और उसके साथ आप कंफर्टेबल भी रहेंगी। यदि आपके बाल छोटे हैं तो हिना के जैसे ही बालों को स्टाइल करें, यदि बाल लंबे हैं तो भी उन्हें खुला ही रखें।
विज्ञापन

5 of 7
अशनूर कौर - फोटो : instagram
अशनूर कौर

गरारा सूट यदि आप कैरी करना चाहती हैं अशनूर कौर के लुक से टिप्स लें। इस तरह का गरारा सूट आसानी से हर जगह मिल भी जाता है। आप इसे लास्ट टाइम भी खरीद सकती हैं। यदि ऐसा सूट कैरी कर रही हैं तो आंखों पर चशमा लगाकर अपना स्टाइल दिखाएं। इसके साथ अपनेे बालों को खउला छोड़ें और मेकअप लाइट ही रखें। 
विज्ञापन

6 of 7
मृणाल ठाकुर - फोटो : instagram
मृणाल ठाकुर

कुछ अलग सा पहनने का मन है तो मृणाल ठाकुर के इस लुक से टिप्स लें। ऐसा फ्लोरल लेंथ अनारकली आपकी खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देगा। इस तरह के आउटफिट को कैरी कर रही हैं तो बालों में बीच की मांग निकालकर उन्हें सॉफ्ट कर्ल करें। सॉफ्ट कर्ल से आपका लुक अच्छा दिखेगा। इसके साथ दुपट्टा अवश्य कैरी करें, ताकि आपका लुक सादगी भरा लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram
माधुरी दीक्षित

कुछ अलग और हटकर पहनने का विचार कर रही हैं तो ऐसा इंडो वेस्टर्न आउटफिट भी आपकी खूबसूरती में चार चांद बढ़ा देगा। इसे पहनने के बाद आप काफी कंफर्टेबल भी रहेंगी। ऐसे आउटफिट के साथ बाल खुले ही अच्छे लगते हैं। इसलिए अपने बालों को खुला ही रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें