फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रोलिंग के बाद प्रियंका की तितली वाली ड्रेस लगी लाजवाब, BAFTA के लिए हुईं रेडी

Mon, 12 Apr 2021 03:12 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अपीयरेंस से हर किसी को हैरान कर देती हैं। फिर मौका अगर किसी अवॉर्ड शो का हो तो कहना ही क्या। हर बार की तरह इस बार भी जब वो ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन अवॉर्ड के लिए रेडी हुईं तो उनके दोनों ही लुक ने खूब सुर्खियां बटोरी। 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka nick - फोटो : instagram
गुलाबी रंग के बंदगला एंब्रायडरी वाले जैकेट के साथ सफेद रंग की धोती पैंट और ब्लैक फुटवियर में प्रियंका रेडी थीं। वहीं इस एंब्रायडरी वाले जैकेट का फ्रंट पोर्शन ऊपर के कुछ बटन के बाद पूरा खुला था। जो काफी रिस्की फैशन था। लेकिन प्रियंका इस लुक में भी गजब ढा रही थीं और उन्होंने इस हाई-फाई फैशन को पूरे कॉन्फिडेस के साथ कैरी किया था। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka nick - फोटो : instagram
हालांकि ये बात अलग है कि सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें साझा करते ही प्रियंका टोलर्स के निशाने पर आ गईं और लोगों ने जमकर कमेंट किए। हालांकि मिसेज जोनस का दूसरा लुक हॉट होने के साथ ही इंप्रेसिव भी था। 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
जिसकी फैंस ने जमकर तारीफ की। काले रंग के डीप नेकलाइन गाउन वाले इस दूसरे लुक में वो काफी सेक्सी लग रही थीं। साथ ही इस वेल फिटेड गाउन में उनकी परफेक्ट फिगर भी नजर आ रही थी। डिजाइनर रोनाल्ड वान डेर कैम्प के डिजाइन किए इस गाउन पर वेस्ट से लेकर फ्रंट लाइन पर तितली की डिजाइन बनी थी। सितारों से सजी इस तितली के साथ फुल पफी स्लीव और ओपन नेकलाइन बेहद खास थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : insatgram
वहीं प्रियंका ने इस लुक को अपने स्टनिंग मेकअप से शानदार बना दिया था। जिसमे बबल स्टाइल पोनीटेल से लेकर फ्रंट में फ्रिंज शामिल थे। तो वहीं दूसरी तरफ गोल्डन आई शैडो और फ्यूशिया लिपस्टिक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रही थी। प्रियंका इतने हॉट लुक में बाफ्टा अवॉर्ड को प्रेजेंट करती नजर आईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें