फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर: रामलला के दर्शन करने जाना है तो अपने कपड़ों के साथ रखें उनके रंग का भी ध्यान

Mon, 22 Jan 2024 08:41 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप भी अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि में तैयार हो रहे रामलला के मंदिर के दर्शन को जाना चाहते हैं, तो खास तरह के कपड़े पहन कर जाएं। 
विज्ञापन
1 of 5
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : सोशल मीडिया
Ayodhya Ram Mandir: आज यानी कि 22 जनवरी का दिन काफी ऐतिहासिक होने वाला है। दरअसल, आज ही के दिन अयोध्या के विशाल राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है, जिसके लिए जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। हर जगह इसकी धूम दिखाई दे रही है। लोग दशकों से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहे हैं। सनातन धर्म में प्रभु श्रीराम की पूजा आदर्श मानव जीवन के प्रतीक के रूप में की जाती है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जो आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं।  



रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई दिग्गज नेता, अभिनेता, कलाकार व उद्योगपतियों को न्योता भेजा जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में हर कोई अयोध्या मंदिर में रामलला के दर्शन करने को उत्साहित है। अगर आप भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने का सोच रहे हैं तो वहां जाते वक्त अपने कपड़ों का खास ध्यान रखें।
विज्ञापन

2 of 5
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : instagram
पुरुष पहनें ये

अगर आप रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाने का सोच रहे हैं तो धोती कुर्ता पहन कर जाएं। हिंदू धर्म पूजा-पाठ के दौरान धोती-कुर्ता पहनने की ही प्रथा है। ऐसे में आप भी अगर अयोध्या जा रहे हैं, तो कोशिश करें कि धोती कुर्ता ही पहनें। 
विज्ञापन

3 of 5
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : instagram
पहन सकते हैं कुर्ता पायजामा

अगर आप धोती पहनने में कंफर्टेबल नहीं हैं तो इस तरह का कुर्ता पायजामे के साथ पहन सकते हैं। ये पहनने में आरामदायक रहेगा और इसे पहनकर आपका लुक भी अलग दिखेगा। 

4 of 5
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : instagram
महिलाएं पहनें ऐसे कपड़े

महिलाएं अगर अयोध्या जा रहीं हैं तो कोशिश करें कि पारंपरिक तरीके से साड़ी या सूट पहनकर ही मंदिर में प्रवेश करें। कई मंदिरों में कटी-फटी जींस और वेस्टर्न ड्रेस पहनना निषेध भी है। हालांकि यहां ऐसा कोई नियम नहीं है, लेकिन कोशिश करें कि आप भारतीय परिधान पहनकर ही मंदिर में जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayodhya Ram Mandir - फोटो : instagram
रंग का रखें ध्यान

अगर बात करें हिंदू धर्म की तो हिंदू धर्म में पूजा के दौरान और मंदिर जाने के दौरान काला और नीला रंग नहीं पहना जाता। ऐसे में जब अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला को विराजमान किया जाएगा तो उस दिन काला-नीला रंग पहनकर मंदिर ना जाएं। आप लाल, हरा, पीला रंग पहनकर मंदिर जा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें