फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 साल में इतनी बदल गईं सलमान की 'वॉन्टेड गर्ल', फैंस भी पहचानने में खा गए धोखा

Wed, 10 Apr 2019 09:18 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ayesha takia
बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया पिछले काफी समय से फिल्मी दुनिया की चकाचौंद से दूर हैं और अपने परिवार के साथ ज्यादा वक्त बिता रही हैं। साल 2004 में फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस आयशा का जन्म 11 अप्रैल 1986 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में हुआ था। आयशा अपनी फिल्मों को लेकर इतनी चर्चा में नहीं रहीं जितना उन्होंने अपने लुक्स को लेकर सुर्खियों बटोरी।
विज्ञापन

2 of 5
ayesha takia
पिछले सात आठ सालों में आयशा के लुक्स में जमीन आसमान का बदलाव देखने को मिला है। फिल्मों से ब्रेक लेकर और मां बनने के बाद जब एक इवेंट में आयशा पहुंची तो उन्हें देखकर सब हैरान रह गए थे। उनके फैंस उन्हें देखकर पहचान नहीं पा रहे थे। दरअसल, आयशा ने लिप सर्जरी कराई थी जिस वजह से उनके होठ पहले से काफी मोटे लग रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
Ayesha Takia - फोटो : instagram
लिप सर्जरी के बाद आयशा काफी अलग लग रही थीं। इस बार में जब आयशा से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि-  'मैंने कोई सर्जरी नहीं करवाई है आपकी आंखें खराब हो गई हैं।' आयशा ने भले ही यह बात नहीं स्वीकार की, लेकिन उनकी तस्वीरें सब बयां कर दे रही थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने फुलर लिप, जॉलाइन, आउब्रो और फोरहेड की सर्जरी करवाई थी। उन दिनों आयशा लुक्स को लेकर काफी ट्रोल भी हुईं थी आयशा।

4 of 5
ayesha takia
लिप सर्जरी से पहले आयशा ने अपने एक बॉडी पार्ट की सर्जरी भी करवाई थी। आयशा सलमान खान कि फिल्म 'वांटेड' में नजर आई थीं, जो साल 2008 में रिलीज हुई थी। इसके ठीक बाद आयशा ब्रेस्ट इंप्लांट को लेकर चर्चा में आ गई थीं। उस समय लोगों को लगा कि आयशा ने ब्रेस्ट इंप्लांट करवाया है। इस बारे में जब उनसे सवाल किया गया था तो उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ayesha Takia
बता दें, आयशा ने 2004 में फिल्म टार्जन: द वंडर कार से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने दिल मांगे मोर, सोचा ना था, डोर, कैश, संडे, दे ताली, वॉन्टेड, पाठशाला जैसी फिल्मों में काम किया। आखिरी बार वह साल 2011 में फिल्म मोड में नजर आईं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें