फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Overcoat Fashion Tips: ओवर कोट कैरी करना पसंद है तो ये फैशन मिस्टेक्स भूल से भी न करें

Mon, 29 Dec 2025 05:22 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Over-Coat Styling Tips: अगर आप ओवरकोट में क्लासी दिखना चाहती हैं तो कुछ गलतियां दोहराने से बचें। ऐसा करने से आपका लुक दिखेगा सबसे स्टाइलिश....
विज्ञापन
1 of 6
ओवर कोट कैरी करना पसंद है तो ये फैशन मिस्टेक्स भूल से भी न करें - फोटो : Adobe stock
Over-Coat Styling Tips: सर्दियों का मौसम आते ही फैशन की दुनिया में ओवरकोट का क्रेज बढ़ जाता है। कई लोग इसे स्टाइल स्टेटमेंट के तौर पर कैरी करते हैं, लेकिन अक्सर कुछ फैशन मिस्टेक्स की वजह से लुक खराब हो जाता है। आपको ये समझने की जरूरत है कि जिस तरह से एक सही ओवर कोट आपके लुक को शानदार बना सकता है, ठीक उसी तरह से एक गलत ओवर कोट आपकी पूरी पिक्चर को खराब कर सकता है।

चाहे ऑफिस हो, पार्टी या कैज़ुअल आउटिंग, ओवरकोट के साथ पहनने वाले कपड़े, जूते और एक्सेसरीज का मेल आपके लुक की परफेक्टनेस तय करता है। अगर आप फैशन को लेकर सजग हैं और अपने स्टाइल को बढ़ाना चाहते हैं, तो कुछ सामान्य मिस्टेक्स से बचना जरूरी है। आइए जानते हैं वो मुख्य फैशन गलतियां, जिन्हें ओवरकोट पहनते समय कभी न दोहराएं, ताकि आप दिखें एकदम अलग और क्लासी......
विज्ञापन

2 of 6
ओवर कोट कैरी करना पसंद है तो ये फैशन मिस्टेक्स भूल से भी न करें - फोटो : instagram
गलत फिट

ओवरकोट की सही फिटिंग होना सबसे अहम होता है। अगर ओवरकोट बहुत ढीला या बहुत टाइट होगा, तो लुक खराब हो सकता है। इसे बिल्कुल आपके बॉडी शेप के हिसाब से चुना जाना चाहिए, ताकि आप आरामदायक भी महसूस करें और आपका लुक भी स्मार्ट रहे। बहुत टाइट ओवरकोट आपको अजीब लगा सकता है, वहीं बहुत ढीला ओवरकोट आपके स्टाइल को बेकार कर सकता है।  

 
विज्ञापन

3 of 6
ओवर कोट कैरी करना पसंद है तो ये फैशन मिस्टेक्स भूल से भी न करें - फोटो : instagram
रंग का मेल न होना

रंगों का मिलान बेहद महत्वपूर्ण है, खासकर जब आप ओवरकोट पहन रहे हों। ओवरकोट और बाकी कपड़ों का रंग सही होना चाहिए। अगर ओवरकोट का रंग आपके बाकी कपड़ों से मेल नहीं खाता, तो आप एक असंतुलित और अजीब लुक प्राप्त कर सकते हैं। हल्के रंग के ओवरकोट के साथ डार्क शेड्स के कपड़े अच्छे लगते हैं, और डार्क ओवरकोट के साथ हल्के रंग के कपड़े बेहतर रहते हैं।

 

4 of 6
ओवर कोट कैरी करना पसंद है तो ये फैशन मिस्टेक्स भूल से भी न करें - फोटो : instagram
सही साइज का स्वेटर या शर्ट न चुनना

ओवरकोट के अंदर क्या पहना गया है, यह भी बहुत मायने रखता है। अगर आप बहुत मोटा स्वेटर या ढीली शर्ट पहनते हैं, तो ओवरकोट का लुक खराब हो सकता है। ओवरकोट के नीचे जो कपड़े हैं, वे एकदम फिट होने चाहिए। बहुत ज्यादा ढीला या भारी कपड़ा ओवरकोट के साथ सही दिखता नहीं। इसका मतलब ये नहीं कि आपको बहुत पतला कपड़ा पहनना है, लेकिन एक सामान्य फिटिंग जरूरी है।

 
विज्ञापन

5 of 6
ओवर कोट कैरी करना पसंद है तो ये फैशन मिस्टेक्स भूल से भी न करें - फोटो : instagram
जूते और एक्सेसरीज का मिसमैच

ओवरकोट के साथ जूते, बेल्ट, बैग, या अन्य एक्सेसरीज का चयन भी बहुत मायने रखता है। अगर आपके ओवरकोट का रंग या शैली जूते के साथ मेल नहीं खाती, तो आपके लुक का संतुलन बिगड़ सकता है। उदाहरण के लिए, फॉर्मल ओवरकोट के साथ काले या ब्राउन लेदर जूते बहुत अच्छे दिखते हैं। अगर आप किसी कैजुअल ओवरकोट के साथ जूते पहनते हैं, तो ध्यान रखें कि उसका स्टाइल मैच करता हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ओवर कोट कैरी करना पसंद है तो ये फैशन मिस्टेक्स भूल से भी न करें - फोटो : instagram
अत्यधिक एक्सेसरीज

ओवरकोट के साथ अत्यधिक एक्सेसरीज पहनने से लुक ओवर दिख सकता है। ओवरकोट खुद ही एक बहुत प्रभावी फैशन स्टेटमेंट है, इसलिए उसे बाकी एक्सेसरीज के साथ ज्यादा लोड करना न करें। एक अच्छी घड़ी, स्मार्ट बैग, या बेल्ट काफी हैं। बहुत ज्यादा रिंग्स, चेन या स्कार्फ पहनना लुक को भारी और अस्त-व्यस्त बना सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें