फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरोइनों जैसी बॉडीकॉन ड्रेस पहनना है तो ये टिप्स आएंगे काम, नहीं होंगी Oops मोमेंट का शिकार

Fri, 28 Aug 2020 12:24 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
katrina kaif - फोटो : instagram
हीरोइनें अक्सर अपनी परफेक्ट फिगर को फ्लांट करने के लिए बॉडीकॉन ड्रेस पहनना पसंद करती हैं। लेकिन आमतौर पर लड़कियों इस तरह की ड्रेस पहनने का ख्वाब ही देखती रह जाती हैं। क्योंकि बॉडीकॉन ड्रेस के चक्कर में उन्हें ऊप्स मोमेंट का शिकार होना पड़ जाता है। अगर आप चाहती हैं कि कंफर्टेबली इस तरह की ड्रेस को पहन सकें, तो ये टिप्स बस आपके लिए हैं। कटरीना कैफ हो या फिर करीना, जैकलीन हो या दिशा पाटनी, ये सारी एक्ट्रेस अक्सर ही बॉडीकॉन ड्रेस में स्पॉट होती हैं। तो चलिए जानें वो कौन से टिप्स हैं जिनकी मदद से आप भी बॉडीकॉन ड्रेस में अपना जलवा दिखा सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
fashion - फोटो : insatgram
दीपिका पादुकोण को अपनी परफेक्ट फिगर फ्लांट करते देखती हैं तो जरूर हर लड़की सोचती होगी कि काश! मैं भी ऐसी ड्रेस पहन पाती। तो अगर आप इस तरह की पार्टीवियर ड्रेस पहनने की सोच रही हैं तो इसके लिए थोड़े मोटे फैब्रिक को चुने। अगर आप पहली बार बॉडीकॉन ड्रेस पहन रही हैं तो मोटे फैब्रिक आपको किसी भी तरह के ऊप्स मोमेंट से बचाने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
fashion - फोटो : insatgram
बॉडीकॉन ड्रेस में पैंटी और ब्रा लाइन के दिखने के चांस होते हैं जो आपको असहज स्थिति में डाल सकते हैं। इसके लिए आप अपनी प्रिंट फैब्रिक को चुन सकती हैं। प्लेन फैब्रिक इस तरह की ऊप्स मोमेंट में डाल सकते हैं। इससे बचने के लिए प्रिंट वाली ड्रेस बेस्ट ऑप्शन होगी।

4 of 5
fashion - फोटो : insatgram
अगर आप बॉ़डीकॉन ड्रेस को सही तरीके से पहनने के बाद भी कंफर्टेबल नहीं फील कर रही हैं तो इसे लेयर के साथ स्टाइल करें। खूबसूरत ड्रेस को अपनी पसंदीदा जैकेट के साथ पेयर करें। ये आपके लुक को स्टाइलिश दिखाने के साथ ही कंफर्टेबल भी फील कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
fashion - फोटो : insatgram
सही शेपवियर
बॉडीकॉन ड्रेस को पहनने से पहले एक सही शेपवियर पर इन्वेस्टमेंट सही होगा। किसी भी तरह की बॉडीलाइन या फिर अंडरगार्मेंट्स की लाइन ना दिखे, इसके लिए अच्छे क्वालिटी का शेपवियर चुनें। ये आपके फिगर को और सही साइज में दिखाने में मदद करेगा और आप काफी स्टाइलिश भी दिखेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें