फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरमान जैन की शादी में करीना कपूर से लेकर रेखा तक इन हीरोइनों के साड़ी लुक भी थे जबरदस्त

Thu, 06 Feb 2020 12:28 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर की बुआ के बेटे अरमान जैन की शादी 3 फरवरी को मुंबई में हुई थी। वहीं शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी का आयोजन 4 फरवरी को हुआ था। जिसमें बॉलीवुड से लेकर बिजनेस जगत तक की हस्तियां शामिल हुई थीं। खूबसूरत अवतार में तैयार हुए ये सितारे एक से बढ़कर एक आउटफिट में नजर आए थे। करीना कपूर और करिश्मा कपूर शादी में जहां साड़ी पहने नजर आईं। वहीं रिसेप्शन की पार्टी में दोनों के लहंगे जबरदस्त दिखें। इनके अलावा भी कई सारे सितारों ने लहंगे पहने। जबकि कुछ के साड़ी अवतार भी बेहद बेस्ट थे। तो चलिए जानें किन सितारों की साड़ियां इस इवेंट में शानदार दिखीं।

 
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : insatgram
करीना कपूर ने भाई की शादी में पीले रंग की साड़ी पहनी थी। जिसमें गोल्डन किनारी और लाइनिंग बनी थी। जबकि स्लीवलेस गोल्डन ब्लाउज संग कानों बड़ी ईयरिंग उनके लुक को खूबसूरत बना रही थी। बालों में गजरा लगाए करीना बिल्कुल परफेक्ट लग रहीं थीं। बेटे तैमूर के साथ उनकी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें वो बेटे का हाथ पकड़े हुईं हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : insatgram
वहीं रिसेप्शन पार्टी में पहुंची रानी मुखर्जी ने ग्रीन और क्रीम रंग की ऑर्गेंजा साड़ी पहनी थी। जो सब्यसाची के डिजाइनर कलेक्शन में से एक थी। गोल्डन बार्डर वाली इस साड़ी के साथ रानी का लुक बिल्कुल सिंपल था। हांलाकि रानी मुखर्जी की साड़ी से ज्यादा ध्यान उनके माइक्रो पर्स ने खींचा। सफेद रंग के इस पर्स को रानी ने एक कंधे से दूसरे कंधे की ओर डाल रखा था।


 

4 of 7
- फोटो : insatgram
वहीं करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा शादी के लिए गुलाबी रंग की साड़ी में तैयार हुई थी। रॉ मैंगो सिल्क की गुलाबी रंग की साड़ी में गोल्डन बार्डर था। जबकि इसके साथ करिश्मा कपूर ने हैवी ज्वैलरी कैरी की थी। बालों में गजरा लगा उनका लुक बहुत ही आकर्षक नजर आ रहा था।




 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : insatgram
रिसेप्शन पार्टी में पहनीं शिल्पा शेट्टी की साड़ी भी बहुत लाजवाब है। हल्के गुलाबी रंग की इस साड़ी की खासियत मोती का वर्क है। हैंड एंब्रायडरी वाली पर्ल टसल वाली इस साड़ी को 350 घंटे में बना कर तैयार किया गया है। साथ में गले में मोती का नेकपीस पहने शिल्पा बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं थीं।

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : insatgram
क्रीम और गोल्डन रंग की किनारी वाली साड़ी पहने सोनम कपूर पार्टी में पहुंची थीं। बंगाली स्टाइल से साड़ी को ड्रैप किए सोनम ने बहुत ही हैवी गोल्डन ज्वैलरी कैरी की थी। हाथों में कड़ा और मैचिंग का पोटली पर्स लिए उनका लुक भी जबरदस्त दिख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : social media
सबसे खूबसूरत और आकर्षक नजर आईं रेखा। क्रीम और धानी रंग की कांजीवरम साड़ी पहने अपनी बहन के साथ पार्टी में पहुंची रेखा का लुक जबरदस्त था। हैवी ज्वैलरी, मांगटीका और बालों में गजरा लगाए रेखा किसी नई दुल्हन सी नजर आ रहीं थीं। उन्हें देखने के बाद सबकी निगाहें बस उन पर ही ठहर गईं थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें