बीते एक दशक में बॉलीवुड में बड़ा नाम बनाने वाली अनुष्का शर्मा के कई रूप देखने को मिले। अब तक के सफर में अनुष्का के फैशन स्टेटमेंट में आए बदलाव हमें बेहद पसंद आते हैं। वेस्टर्न हो या पारंपरिक, अनुष्का शर्मा हर वेशभूषा को पूरी ग्रेस के साथ कैरी करती हैं। इसके पीछे उनका स्टाइलिंग और फैशन सेंस है जो हर लुक में निखरकर सामने आता है। अनुष्का के स्टाइलिंग में सबसे खास बात ये है कि वो स्टाइलिश और कंफर्टेबल कपड़ें कैरी करती हैं। पति विराट कोहली संग छुट्टियां बिताकर वापस लौटीं अनुष्का शर्मा का नया फोटोशूट काफी स्टाइलिश है।