फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता लोखंडे का समर ट्रेडिशनल लुक लोगों को खूब आ रहा पसंद, अदाएं हैं जबरदस्त

Fri, 16 Apr 2021 12:55 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता के प्रशंसकों की कमी नहीं है - फोटो : instagram

अंकिता लोखंडे ने हाल ही में सोशल मीडिया पर ट्रेडिशनल लुक में कुछ तस्वीरें पोस्ट की है। अंकिता इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। पवित्र रिश्ता में अभिनय करने के बाद से ही अंकिता के प्रशंसकों की कमी नहीं है। पूरे शो में अंकिता ट्रेडिशनल लुक में ही नजर आती थीं। जिस वजह से लोग उन्हें ऐसे देखने पसंद करते हैं। अंकिता ने अपने लुक को बिल्कुल गर्मियों के अनुसार रखा है और वे एक से बढ़कर एक पोज देकर तस्वीरें क्लिक करवा रही हैं। अगली स्लाइड्स से देखिए अंकिता यह खूबसूरत लुक। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता का नया अवतार - फोटो : instagram

कॉटन का है सूट
अंकिता ने क्रीम कलर का कॉटन का सूट पहना हुआ है। जिसके साथ उन्होंने प्लाजो पेयर कर रखा है। प्लाजो ऊपर से फिट है और घुटने के यहां से उसमें घेर है। प्लाजो प्रिंटेड है, वहीं पूरी स्लीव्ज की कुर्ति पर आकर्षक सी बॉर्डर बनी हुई है। सिंपल गोल गला दिया हुआ है और दुपट्टे पर भी प्रिंट है। 

विज्ञापन

3 of 5
अंकिता का ड्रेसअप - फोटो : instagram

मेकअप है एकदम लाइट
अंकिता के इस लुक के साथ मेकअप एकदम हल्का है। लाइट शेड की ही लिपस्टिक लगाई हुई है। बालों को खोल रखा है और पैरों में मोजड़ी पहनी हुई है, जो कि उनके इस ड्रेसअप के साथ बहुत अच्छी लग रही है। कानों में छोटे- छोटे इयररिंग्स पहने हुए हैं। बाकी अन्य कोई जूलरी नहीं पहनी है। 

4 of 5
दे रही हैं शानदार पोज - फोटो : instagram

जयपुर से है अंकिता का आउटफिट
अंकिता ने अपने लिए यह सूट जयपुर के स्टोर ‘द होम अफेयर जयपुर’ से मंगवाया है। उनके इस लुक की स्टाइलिंग अनुराधा खुराना एवं निधि कुर्दा खुराना ने की है। अंकिता ने सुबह सवेरे अपने प्रशंसक को मॉर्निंग विश करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर यह सुंदर-सुंदर तस्वीरें साझा की हैं, जो कि उनके प्रशंसकों को बहुत अच्छी लग रही हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लोग इनकी जोड़ी को बहुत पसंद भी किया करते थे - फोटो : twitter
सुशांत को किया याद
सुशांत को परलोक सिधारे इतना समय हो गया है लेकिन उनके प्रशंसक उन्हें याद किए बिना नहीं रह पाते हैं। अंकिता की तस्वीरों पर फैंस ने कमेंट किया है कि अंकिता को देखकर उन्हें बार-बार सुशांत की याद आती है। अंकिता और सुशांत लंबे समय तक रिलेशनशिप में साथ रह चुके हैं और लोग इनकी जोड़ी को बहुत पसंद भी किया करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें