अंकिता लोखंडे अपने फैंस को हमेशा सरप्राईज देती रहती है। इंस्टाग्राम पर वो अक्सर ही अपनी खूबसूरत तस्वीरों को साझा करती है। जिसमे उनका लुक हर किसी को इंप्रेस कर जाता है। शादी के बाद से अंकिता अपने पति के साथ जमकर तस्वीरें साझा कर रही हैं। वहीं कैमरे के सामने भी वो पति के साथ नजर आ रही है। टेलीविजन शो स्मार्ट जोड़ी में वो पति विकी जैन के साथ नजर आ रही है। अंकिता ने हाल ही में अपनी खूबसूरत लुक की तस्वीरें फैंस के लिए साझा की है। जिसमे वो मल्टीकलर की ड्रेस पहने काफी खूबसूरत दिख रही हैं।