फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता लोखंडे के पास है साड़ियों का बेस्ट कलेक्शन, यकीन ना हो तो देखें तस्वीरें

Thu, 22 Oct 2020 01:11 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ankita lokhande - फोटो : instagram
अंकिता लोखंडे छोटे पर्दे के साथ ही बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं। लेकिन इसके बावजूद उनकी स्टाइल में साड़ियां ज्यादा नजर आती है। नेचुरल ब्यूटी अंकिता साड़ियों में बला की खूबसूरत लगती हैं। तभी तो वो अक्सर ही गॉर्जियस साड़ियों में नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव अंकिता ने कई सारी तस्वीरें साड़ियों में शेयर की है। तो आगे की स्लाइड में देखें अंकिता की खूबसूरत साड़ियों का कलेक्शन।
विज्ञापन

2 of 6
ankita lokhande - फोटो : instagram
अंकिता लोखंडे को महाराष्ट्रीयन लुक काफी पसंद है। कोई फेस्टिवल हो या फिर पूजा, वो अक्सर ही इस लुक में तैयार हो जाती हैं। जिसमें वो हर बार अलग-अलग सिल्क की साड़ियों में दिखती हैं। अभी हाल ही में उन्होंने एक बार इस महाराष्ट्रीयन लुक में तस्वीरें शेयर की थी। जिसे देख फैंस उनके जमकर तारीफ कर रहे थे। 
विज्ञापन

3 of 6
ankita lokhande - फोटो : instagram
तस्वीरों को देख लगता है कि अंकिता को सफेद साड़ियां काफी आकर्षित करती हैं। तभी तो कई मौकों पर वो व्हाइट साड़ी को पहने स्पॉट हो जाती हैं। जिसमें उनका लुक काफी एलिगेंट और कमाल का दिखता है। वहीं उनकी साड़ी भी काफी खूबसूरत दिखती हैं।

4 of 6
ankita lokhande - फोटो : instagram
बड़े पर्दे पर पहुंची अंकिता ने फिल्म के लांच के मौके पर आईवरी शेड की सिल्क की साड़ी पहनी थी। जिसके साथ ग्रीन कलर का स्लीवलेस ब्लाउज और ग्रीन ज्वैलरी उनके लुक में चार चांद लगा ऱही थी। जिसमें वो काफी अट्रैक्टिव दिख रही थीं।
विज्ञापन

5 of 6
ankita lokhande - फोटो : instagram
अंकिता साड़ी के साथ एक्सपेरिमेंट करने से भी नहीं चूकती हैं। अवॉर्ड शो पर पहुंची अंकिता ने लाल रंग की साड़ी गाउन को चुना था। जिसके साथ उनका ब्लाउज और ज्वैलरी कांप्लिमेंट करने के लिए काफी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ankita lokhande - फोटो : instagram
स्टाइलिश दिखने के लिए वेस्टर्न वियर की जरूरत नहीं। इस बात को अंकिता लोखंडे भी बखूबी जानती हैं। तभी तो डार्क ग्रीन कलर की इस शियर टेक्सचर की साड़ी के साथ स्पैगटी ब्लाउज जिस पर स्वीटहार्ट नेकलाइन बनी है। और पोकर स्ट्रेट हेयर के साथ कंप्लीट लुक दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें