फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनन्या पांडे ने बोल्ड लुक के साथ दिखाया कूल अंदाज, नजरें हटाना हुआ मुश्किल

Sat, 05 Sep 2020 05:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ananya pandey - फोटो : instagram
अनन्या पांडे इस समय अपनी फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त है। ऐसे में हर दिन वो पपराजी के कैमरे में कैद हो रही हैं। लगातार अलग-अलग तरह के वर्कआउट्स पैंट्स में नजर आ रहीं अनन्या का लेटेस्ट लुक काफी इंप्रेसिव है। कूल एंड कंफी लुक के साथ अनन्या ने बोल्डनेस का तड़का लगाया है। जिसमें वो काफी ग्लैमरस नजर आईं। वहीं शूटिंग के लिए पहुंची अनन्या को देख लोगो की निगाहें उन पर ठहर गईं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ananya pandey - फोटो : instagram
अनन्या पांडे और ईशान खट्टर अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए पूरी सेफ्टी के साथ सेट पर पहुंचे थे। जहां पर अनन्या ने कैमफ्लाश प्रिंट की वर्कआउट पैंट चुनी थी। जिसमें नीचे की ओर इलास्टिक से नैरो लुक दिया गया था। वहीं इस पैंट के साथ अनन्या ने व्हाइट एंड ब्लू स्पोर्ट्स शूज पहन रखे थे। जिसमें अनन्या का लुक काफी कूल एंड स्पोर्टी दिख रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
ananya pandey - फोटो : instagram
वहीं इस कूल लुक के साथ बोल्डनेस का तड़का लगाने के लिए अनन्या ने ब्लैक कलर की ब्रा चुनी थी। जिसके साथ बोल्ड क्रॉप टॉप था। वेस्टलाइन के ऊपर ये टॉप अनन्या के परफेक्ट वेस्ट को दिखाने के लिए काफी था। वहीं इस टॉप के बैक साइड पर लांग नॉट लगी थी। जो इसे काफी ग्लैमरस लुक दे रही थी। 

4 of 5
ananya pandey - फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो खुले बालों के साथ अनन्या बिल्कुल मिनिमम मेकअप में नजर आईं। हालांकि इंस्टाग्राम पर शेयर तस्वीरों वो न्यूड शेड लिपस्टिक और कोहल आईज के साथ नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ananya pandey - फोटो : instagram
अनन्या पांडे इस समय अपनी फिल्म के बचे हुए हिस्से की शूटिंग और प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान वो लगातार सिंपल एंड कंफी लुक में नजर आ रही हैं। इसके पहले भी अनन्या का यलो कलर के वर्कआउट पैंट्स में नजर आ चुकी हैं। वहीं ईशान खट्टर पीले रंग के स्वेटशर्ट और खास तरह के मास्क में नजर आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें