फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday: अनन्या पांडे का सामने आया अबतक का सबसे खूबसूरत लुक, ब्रालेट में दिखा ग्लैमरस अंदाज

Mon, 15 Aug 2022 04:32 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ananya panday - फोटो : instagram
अनन्या पांडे दिन पर दिन अपने लुक्स से फैंस को इंप्रेस कर रही हैं। वैसे तो अनन्या हमेशा ही बोल्ड एंड ग्लैमरस लुक में नजर आती हैं। लेकिन इन दिनों उनके लुक्स में कुछ तो खास है जो हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। फिल्म लाइगर के प्रमोशन के लिए अनन्या का बिल्कुल ही बदला हुआ अंदाज देखने को मिल रहा है। कभी साड़ी तो कभी लहंगे के बाद अनन्या ने इस बार इंडो वेस्टर्न लुक से फैंस की तारीफें लूटी। 
विज्ञापन

2 of 5
ananya panday - फोटो : instagram
अनन्या इन दिनों अपनी फिल्म लाइगर के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसमे वो विजय देवरकोंडा के साथ नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के प्रमोशन के लुक्स की तस्वीरें अनन्या इंस्टाग्राम पर भी साझा करती रहती हैं। इस बार भी मिस पांडे ने अपने खूबसूरत लुक की तस्वीरें फैंस के लिए शेयर की हैं। जिसमे वो नीले रंग के इंडो वेस्टर्न लुक में रेडी हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : insta
दरअसल, अनन्या ने इस बार डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन इस आउटफिट को चुना है। जिसमे नीले रंग की स्ट्रैपी ब्रालेट ब्लाउज के साथ पलाजो पैंट्स शामिल है। वहीं इस पैंट और ब्रालेट को एथिनिक टच दिया गया है लांग श्रग की मदद से। जिस पर मैचिंग के नीले रंग के धागों से कढ़ाई की गई है। वहीं इस आउटफिट को खास बनाया है अनन्या के मेकअप ने। 

4 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : insta
अनन्या ने न्यूड पिंक शेड लिपस्टिक के साथ आईब्रो को वेल डिफाइन किया है। जबकि ब्लैक रिम्ड आईलाइनर उनके लुक में चार चांद लगा रहा है। वहीं चोकर नेकपीस और शार्ट हेयर मिस पांडे के लुक और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ananya panday - फोटो : instagram
अनन्या पांडे इन दिनों एथिनिक लुक में ज्यादा नजर आ रही हैं। अपने लुक्स की तस्वीरें एक के बाद एक इंस्टाग्राम पर साझा भी कर रही है। आइवरी शेड के लहंगे में रेडी अनन्या बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं इस रीगल लुक के लहंगे की कीमत भी बेहद खास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें