Navya Naveli: नव्या नवेली नंदा आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन हैं। वो भले ही फिल्मों से काफी दूर रहती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके काफी चर्चे हैं।
दरअसल, नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने स्टाइलिश लुक्स की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनके लुक्स कई बड़े स्टार किड्स को भी टक्कर देते हैं। इसी के चलते आज हम आपको यहां नव्या के कुछ क्लासी और स्टाइलिश लुक्स दिखाने जा रहे हैं, ताकि आप भी उससे टिप्स ले सकें।