फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कपड़े पहनते हैं ऐसे तो संभल जाएं, स्किन की सेहत पर पड़ सकता है भारी

Wed, 30 Sep 2020 10:04 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
clothes
नए कपड़े खरीदना तो हर किसी को पसंद होता है। लेकिन अगर आप नए कपड़ों को तुरंत ही पहन लेते हैं तो संभल जाएं। आपकी ये आदत मुसीबत में डाल सकती है। दरअसल, नए कपड़ों का सीधे स्किन से संपर्क बीमारियों का कारण बन सकता है। इसलिए जरूरत है कि नए कपड़ों को पहले धोकर फिर प्रयोग में लाया जाए। तो चलिए जानें कपड़ों को बिना धोए पहनने पर क्या नुकसान हो सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
clothes
हो सकते हैं इन्फेक्टेड
फैक्ट्री में कपड़े बनने के बाद कई सारी प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद स्टोर तक आते हैं। जिसमें परिवहन के माध्यम से कई जगह जाना और रखना शामिल है। फैक्ट्री से लेकर स्टोर तक आने के बीच कपड़े जगह-जगह रखे जाते हैं। जिससे उनके कई सारे कीटाणुओं और जीवाणुओं के संपर्क में आने का खतरा रहता है। ये बैक्टीरिया भले ही ना नजर आएं लेकिन त्वचा के संपर्क में आते ही उसे बीमार कर देते हैं।  
विज्ञापन

3 of 6
clothes
इसलिए जरूरी है कि जब भी नए कपड़े घर लेकर आएं। इन्हें अच्छी तरह से साबुन से धोकर ही पहनें।

4 of 6
clothes
पहले भी लोग करते हैं ट्राई
कोरोनाकाल ने भले ही हर तरह के नियम में बदलाव ला दिया हो। लेकिन पहले स्टोर्स पर कपड़ों को ट्राई कर सही फिटिंग देखने का विकल्प रहता था। जिसकी वजह से कई सारे लोग इन्हें ट्राई करते थे। ऐसे में जब आप इन कपड़ों को खरीदते हैं तो नहीं जान पाते कि इसे कितने लोगों ने पहनकर ट्राई किया है। 
विज्ञापन

5 of 6
Clothes
ऐसे में कपड़ों पर मौजूज डेड स्किन और कीटाणु आपको बीमार करने के लिए काफी हैं। जिसकी वजह से स्किन रैशेज, खुजली और एलर्जी की समस्या हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Clothes
वहीं कई बार कपड़ों पर इस्तेमाल किए गए कलर स्किन पर इंफेक्शन के कारण बन जाते हैं। इसलिए नए कपड़ों को जरूरी है कि अच्छे से धोकर और उनके केमिकल वाले रंगों में मौजूद कणों को निकालकर ही पहना चाए। ऐसा करने से आप अनचाही समस्याओं से बच सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें