लड़कियों की तरह लड़कों के फैशन टिप्स बहुत कम ही लोग दे पाते हैं। क्योंकि ज्यादातर लड़के एक दूसरे से पूछकर ही खुद की स्टाइलिंग कर लेते हैं। लेकिन कभी-कभार इन्हें भी जरूरत होती है सही सलाह की। जिससे कि ये खुद के लिए सही कपड़ों से लेकर हेयरस्टाइल का चुनाव कर सकें। वैसे भी बात जब स्टाइल की आती है तो सबसे पहला ध्यान कपड़ों पर जाता है। लड़के अक्सर चेक प्रिंट की शर्ट को पहनना नहीं चाहते हैं, जिसकी वजह है सही चुनाव न कर पाना। तो चलिए जानते हैं कि लड़के चेक शर्ट को पहनकर भी कैसे हैंडसम नजर आ सकते हैं और इसकी खरीददारी के समय किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी है।