फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: 'गंगूबाई काठियावाड़ी' का प्रमोशन करने बर्लिन पहुंची आलिया भट्ट. सफेद गाउन में दिखा स्टनिंग लुक

Wed, 16 Feb 2022 02:20 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट सफेद गाउन में बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में - फोटो : instagram
आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन में व्यस्त हैं। ये फिल्म बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाई जाने वाली हैं। ऐसे में आलिया भट्ट भी बर्लिन पहुंची फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने। जहां से आलिया ने अपने लुक्स की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की है। आलिया का ये लुक फैंस के साथ ही सितारों को भी खासा पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में - फोटो : instagram
72वें बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंची आलिया एक बार फिर सफेद रंग के आउटफिट में नजर आईं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करने के साथ ही आलिया ने कैप्शन में लिखा है 'बर्लिन बेबी'। वहीं बात करें आलिया के लुक की तो सफेद रंग के गाउन के साथ आलिया का मेकअप बिल्कुल फ्रेश नजर आ रहा था। 
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
मिनिमम बेस ड्यूई मेकअप के साथ मस्कारा लैडेन आईज और ब्लश्ड चिक्स आलिया की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। वहीं पिंक टिंटेड लिप्स के साथ आलिया ने इस लुक को फूल की मदद से रेट्रो बना दिया था। आलिया ने गाउन के साथ गंगूबाई के सिग्नेचर फूल लगाए हैं। जिसके लिए पेस्टल फ्रेश गुलाब के फूल का इस्तेमाल किया गया है। वहीं साइड पार्टीशन ओपन वेवी हेयर आलिया पर जंच रहे थे। 

4 of 5
आलिया भट्ट का रेट्रो लुक - फोटो : instagram
वहीं बात करें आउटफिट की तो आलिया ने ऑफ शोल्डर गाउन का चुनाव किया था। जिस पर यूनिक कटआउट डिटेलिंग की गई है। जिसके साथ मैचिंग का ट्रेंच कोट भी ऐड किया गया है। वहीं आलिया का स्ट्रैपलेस गाउन डिजाइनर Dolce & Gabbana के कलेक्शन से लिया गया है। आलिया की इन तस्वीरों को सेलिब्रेटी स्टाइलिस्ट अमी पटेल ने भी साझा की है। बता दें कि आलिया फिल्म के प्रमोशन के लिए लगातार सफेद रंग के आउटफिट में ही नजर आ रही हैं। बर्लिन फिल्म फेस्टिवल के लिए भी आलिया ने सफेद रंग के गाउन का ही चयन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
पिछले दिनों एक के बाद एक आलिया का सफेद साड़ी वाला लुक फैंस को इंप्रेस कर रहा था। जिसमे डिजाइनर क्षितिज जलौरी की डिजाइन की हुई ब्लैक एंड व्हाइट ये क्रेप सिल्क की साडी भी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें