इस फेस्टिव सीजन इन साड़ियों का है ट्रेंड
- फोटो : Ai
ये साड़ियां भी खास
आलिया भट्ट पहले भी अपनी दोस्त की शादी में कुछ इसी तरह की साड़ी में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ब्लू-ग्रे या स्लेट ब्लू रंग की हल्की एंटीक गोल्ड ज़री डिटेलिंग की साड़ी कैरी की थी। ये रंग भी काफी अलग और खूबसूरत लुक देता है। साड़ी के बॉर्डर पर गोल्डन ज़री की महीन कारीगरी है, जबकि पल्लू में उसी गोल्ड टोन का काम साड़ी को और ज्यादा फेस्टिव बनाता है।
सबसे खास है इसका कॉलर-नेकलाइन वाला ब्लाउज, जिस पर गोल्ड एम्ब्रॉयडरी और ब्लू फैब्रिक का कॉम्बिनेशन है। इसके साथ बड़े गोल्डन झुमके, माथापट्टी, चूड़ियां और जूड़े में सजे बाल पूरे लुक को क्लासिक इंडियन एथनिक अंदाज देते हैं।