फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: नई नवेली दुल्हन आलिया भट्ट ने ओवरसाइज शर्ट और छोटी सी पैंट में एयरपोर्ट पर ली एंट्री, देखते रह गए लोग।

Tue, 26 Apr 2022 06:22 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया भट्ट शादी के बाद एक बार फिर काम में लग गई हैं। रणबीर कपूर के साथ प्राइवेट सेरेमनी में सात फेरे लेने के बाद अब वो वर्कमोड पर लौट आई हैं। इसके साथ ही उनके लुक्स ने भी हर किसी को इंप्रेस कर लिया है। आलिया भट्ट प्राइवेट एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। जहां उनका ग्लैमरस लुक सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, आलिया भट्ट ने बोल्ड लेकिन काफी कंफर्टेबल कपड़ों को पहन रखा था। जो ट्रैवेल के लिए बिल्कुल परफेक्ट था। ऐसे में एक बार फिर उनके फैशन च्वॉइस के चर्चे होने लगे। 
विज्ञापन

2 of 5
,आलिया भट्ट - फोटो : instagram
आलिया भट्ट हमेशा ही कुछ ऐसा पहने दिखती हैं। जो उनकी पर्सनैलिटी के साथ ही उनके लुक्स को और भी ज्यादा निखारने का काम करता है। शादी के लिए भी आलिया ने आइवरी शेड की सब्यसाची साड़ी को मिनिमम मेकअप के साथ पहना। जिसे हर किसी ने पसंद किया था। वहीं आलिया का एयरपोर्ट लुक भी काफी कंफी है। शूटिंग के लिए जा रहीं आलिया भट्ट एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। 
विज्ञापन

3 of 5
,आलिया भट्ट - फोटो : instagram
जहां आलिया ने काले रंग का डिस्ट्रेस्ड डेनिम शार्ट्स पहन रखा था। वहीं इस ब्लैक कलर के जींस के शार्ट्स के साथ बड़े साइज का शर्ट मैच किया था। जो कि लक्जरी फैशन लेबल बैलेंसियागा से लिया गया था। सफेद रंग के इस ओवरसाइज शर्ट पर ब्लैक कलर के शब्द प्रिंट किए गए थे। जिसके साथ आलिया ने स्लिपऑन फुटवियर सफेद रंग के पहने थे। वहीं पोनी टेल के साथ ही गोल्डन हूप्स और ब्लैक सनग्लासेज उनके पूरे लुक को परफेक्ट बना रहे थे। 

4 of 5
alia bhatt ranbir kapoor wedding pic - फोटो : instagram
बता दें कि शादी के बाद से ही आलिया का निखरा रूप देखने को मिल रहा है। वहीं स्टाइल के मामले में भी वो एक्सपेरिमेंट करती दिख रही हैं। आलिया भट्ट ने शादी के बाद पब्लिक में पहली बार आने के लिए गुलाबी रंग का सूट पहना था। जिस पर ऑर्गेंजा सिल्क का दुपट्टा मैच किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia bhatt in pink kurta - फोटो : instagram
हालांकि आलिया शादी के बाद एक बार भी सिंदूर और मंगलसूत्र पहने नहीं दिखी हैं। लेकिन उनका ये लुक उनके फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नही था। आलिया इन दिनों रणवीर सिंह के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में बिजी है। जिसके सिलसिले में वो लगातार ट्रैवेल कर रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें