फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट आउटफिट: महाशिवरात्रि पर इतने खूबसूरत अंदाज में मंदिर पहुंची, नजरें हटाना हुआ मुश्किल

Sat, 13 Mar 2021 06:29 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया भट्ट बीटाउन की उन हसीनाओं में से हैं जो कभी भी अपने फैशनेबल लुक से फैंस और फैशन एक्सपर्ट को निराश नहीं करतीं। हर बार उनका स्टाइलिश अंदाज नजर आ ही जाता है। फिर वो चाहे किसी आउटिंग के लिए हो या फिर एयरपोर्ट पर। अभी हाल ही में महाशिवरात्रि के मौके पर दोस्त अयान मुखर्जी के साथ भोलेबाबा के दर्शन के लिए पहुंची आलिया का देसी लुक काफी खूबसूरत था। 
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
देसी लुक में आलिया मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं। जहां पर उन्होने गुलाबी रंग का लॉन्ग कुर्ता और पैंट पहन रखा था। वहीं साथ में टुले फैब्रिक का दुपट्टा भी खूबसूरत था। कुर्ते पर बनें फ्लोरल प्रिंट परफेक्ट थे। जबकि आलिया ने अपने देसी लुक को सिंपल सी पोनीटेल के साथ मैच किया था। वहीं खूबसूरत सी ईयररिंग्स लुक में चार चांद लगाने के लिए काफी दिख रही थी। 
विज्ञापन

3 of 5
अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट - फोटो : instagram/aliaabhattpics
आलिया का ये खूबसूरत कुर्ता फैशन लेबल रॉ मैंगो से लिया गया है। वैसे बता दें कि आलिया अक्सर ही इस लेबल के देसी लुक में नजर आती हैं। वहीं आलिया ने इस गुलाबी कुर्ते को सिल्वर रंग की हील वाली कोल्हापुरी चप्पल के साथ मैच किया था। वहीं मिनिमम मेकअप उनकी खूबसूरती को उभारने के लिए काफी दिख रहा था। 

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : Insatagram- @aliaabhatt
बता दें कि आलिया भट्ट दोस्त अयान मुखर्जी के साथ महाशिवरात्रि के मौके पर शंकर भगवान के दर्शन करने पहुंची थीं। दोस्त अयान मुखर्जी के साथ आलिया पपराजी के कैमरे में स्पॉट हुई थीं। बता दें कि रणबीर कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आलिया ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की थी। जिसे देख पता चल रहा है कि वो रणबीर को काफी मिस कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बात करें काम की तो आलिया की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी जल्दी ही रिलीज होने वाली हैं। वहीं सीता के किरदार में डायरेक्टर राजमौली की फिल्म में उनका पहला लुक 15 मार्च को दिखाई देगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें