गर्मियों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। उमस, चिपचिपाहट और उलझन से बेहाल लोग आराम चाहते हैं ऐसे में क्या पहने बड़ी समस्या है लेकिन हमारे बॉलीवुड स्टार्स इतनी गर्मी में भी कैसे इतने सुकून से रह लेते हैं। इसके पीछे बड़ी वजह है उनका कूल ड्रेसिंग सेंस। तो आप भी चिंता छोड़िए और इन बॉलीवुड की चर्चित हस्तियों से लीजिए कूल स्टाइल टिप्स। जिसमें स्टाइल भी है और आराम भी है।