फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब आलिया भट्ट की इस ड्रेस को कॉपी करते नजर आईं अजय देवगन की ये हीरोइन, तस्वीरों में देखिए किसका लुक है बेस्ट

Thu, 04 Jun 2020 06:11 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
फिल्मी सितारे जो भी पहन लेते हैं वो सब स्टाइलिश और फैशनेबल होता है। लेकिन कई बार हम देखते हैं कि इन सितारों के कपड़े एक दूसरे से काफी हद तक मिलते जुलते हुए नजर आते हैं। जिन्हें देख कुछ लोग इसे कॉपी कहते हैं तो कुछ इंस्पायर लुक कहते हैं। तो चलिए फैशन फेसऑफ की इस कड़ी में आज हम देखते हैं आलिया भट्ट और रकुलप्रीत सिंह के मिलते-जुलते कपड़े। जिसे पहन दोनों हसीनाओं ने अलग-अलग इवेंट में जलवे बिखेरे थे। फिल्म दे दे प्यार दे में अजय देवगन की हीरोइन बनीं रकुल प्रीत सिंह और आलिया भट्ट के लुक इतने ज्यादा मिलते-जुलते हैं कि आप भी देख कर हैरान रह जाएंगे। तो आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें।


 
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया भट्ट अक्सर ही अवॉर्ड फंक्शन में हटके लुक में नजर आती हैं। जिसमें उनका लुक खासा बोल्ड और ग्लैमरस होता है। पिछले साल वॉग ब्यूटी अवॉर्ड के मंच पर पहुंची आलिया ने वन शोल्डर गाउन कैरी किया था। शिमरी सिल्वर रंग के इस गाउन को डिजाइनर Michael Costello ने डिजाइन किया था। 


 
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
वहीं इस स्पार्कलिंग गाउन के साथ आलिया ने नो एक्सेसरीज लुक रखा था। जिसे मेसी कर्ली हेयर और फ्लॉलेस बेस के साथ पूरा किया गया था। हैवी हाइलाइटर, पीच कलर की मैट लिपस्टिक और कोहल आईज के साथ आलिया भट्ट गजब की खूबसूरत दिख रहीं थी।



 

4 of 5
rakul preet singh - फोटो : instagram
वहीं साउथ से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आई रकुल प्रीत सिंह ने हूबहू आलिया के लुक से इंस्पायर हो मेकअप किया था। जिसमें वो काफी खूबसूरत दिख रहीं थी। रकुल ने एक इवेंट के लिए वन शोल्डर गाउन कैरी किया था। जिसका कलर शिमरी मैटेलिक था। वही इस ड्रेस को डॉली जे ने डिजाइन किया था। जिसके साथ रकुल नो एक्सेसरीज और मेसी हेयर लुक में दिखीं थीं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
fashion - फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप और हेयरस्टाइल की तो रकुल ने हूबहू आलिया के लुक को कॉपी किया है। हालांकि थाई हाई स्लिट गाउन में रकुल बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें