फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया भट्ट और जान्हवी कपूर ने पहना एक जैसा आउटफिट, देखिए किसका लुक है जबरदस्त

Thu, 21 May 2020 04:50 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : instagram
आलिया भट्ट बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस में से एक हैं तो जान्हवी कपूर ने एक फिल्म के साथ ही बॉलीवु़ड में कदम रखा है। लेकिन स्टाइल के मामले में दोनों की बेहतरीन है। जान्हवी कपूर जहां हर दिन अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते दिखती है। वहीं आलिया भट्ट अपने कूल एंड कंफर्टेबल के साथ ही क्यूट लुक के कारण सबके दिलों पर राज करती हैं। ऐसे तो कई बार हीरोइनों के आउटफिट एक दूसरे से मैच करते हैं। लेकिन आज हम लेकर आएं हैं आलिया भट्ट और जान्हवी कपूर के खूबसूरत आउटफिट जो एक दूसरे से कुछ ज्यादा ही मैच कर रहे थे। आगे की स्लाइड में देखिए तस्वीरें और खुद ही तय करिए कि किसका लुक है जबरदस्त।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
आलिया भट्ट ने अंबानी परिवार के बेटे आकाश अंबानी और श्लोका अंबानी की सगाई में इस खूबसूरत गोल्डन रंग के लहंगे को पहना था। इस लहंगे में आलिया काफी ज्यादा खूबसूरत दिख रहीं थी। डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला के डिजाइन किए इस लहंगे में गोल्डन वर्क बना था। वहीं बात करें इसके ब्लाउज की तो इसमें मरून और गोल्डन रंग के बीड्स से वर्क किया गया था। डीप राउंड नेक के साथ इस ब्लाउड के साथ आलिया ने दुपट्टे को हाथ में लिया था। 


 
विज्ञापन

3 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
वहीं बात करें एक्सेसरीज की तो आलिया ने इस हैवी वर्क लहंगे के साथ केवल में ईयररिंग्स पहन रखी थी। वहीं ओपन हेयर और पिंक लिप्स के साथ उन्होंने सबटल मेकअप किया था।


 

4 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
वहीं जान्हवी कपूर ने ब पने गोल्डन रंग के इस लहंगे को अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी के लिए चुना था। जिसमें उनका लुक भी काफी खूबसूरत लग रहा था। डीप राउड नेक ब्लाउज का स्लीवलेस स्टाइल इसे अलग लुक दे रहा था। इस लहंगे को डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर, आलिया भट्ट - फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो जान्हवी ने बालों को लाइट वेवी कर्ल दे रखा था और पिंक लिप्स के साथ ही धड़क गर्ल ने केवल सिल्वर रंग की छोटी सी ईयररिंग पहनी थी। जिसमें वो काफी ज्यादा खूबसूरत दिख रहीं थी। आलिया और जान्हवी के ये लहंगे और ब्लाउज काफी ज्यादा एक दूसरे से मैच कर रहे हैं। तो आप इन तस्वीरों को देख खुद की तय करिए कि किसका लुक इन गोल्डन लहंगें में ज्यादा जबरदस्त है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें