फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल साड़ी और बालों में गजरा, ऐश्वर्या राय की इस थ्रोबैक तस्वीर को देख नजरें हटाना होगा मुश्किल

Wed, 27 Jan 2021 01:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
aishwarya rai - फोटो : social media
ऐश्वर्या राय की खूबसूरती के चर्चे भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी रहते हैं। किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचते ही वो हर किसी की लाइम लाइट लूट लेती हैं। भले ही इस समय वो कैमरे से दूर हों लेकिन उनके फैंस ऐश्वर्या की पुरानी तस्वीरों को साझा कर उनके खूबसूरत लुक को दिखाते हैं। जिसे देख कोई भी फैन हो जाए। ऐसी ही कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
aishwarya rai - फोटो : instagram
जिसमे वो लाल रंग की साड़ी पहने बिल्कुल देसी लुक में कहर ढाती दिख रही हैं। साल 2014 की इस थ्रोबैक तस्वीर को ऐश्वर्या राय के फैन पेज पर शेयर किया गया है। जिसमे वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। लाल रंग की साड़ी जिस पर कॉपर कलर का बॉर्डर बना हुआ है। वहीं इस खूबसूरत साड़ी के साथ काले रंग का ब्लाउज मैच किया हुआ है। 
विज्ञापन

3 of 4
aishwarya rai - फोटो : instagram
ऐश्वर्या ने इस साड़ी के साथ पूरा देसी लुक अपनाया है। बालों में जूड़े के साथ लगा गजरा और माथे पर गोल लाल बिंदी उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं। वहीं एक्सेसरीज में मिसेज बच्चन ने केवल हैवी डैंगलर्स पहन रखे हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
aishwarya rai - फोटो : instagram
वहीं बात करें मेकअप की तो न्यूड शेड की लिपस्टिक जिस पर ग्लिटरी शेड है। वहीं आंखों को काजल और आईलाइनर से हाइलाइट किया गया है। ऐश्वर्या की खूबसूरती के दीवाने फैंस अक्सर उनकी थ्रोबैक तस्वीरें साझा करते हैं। जिसमे उनका लुक देख तस्वीरों से नजरें हटाना भी मुश्किल रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें