ऐश्वर्या राय इन दिनों फिल्म पोन्नियन सेल्विन के प्रमोशन में व्यस्त हैं। जिसमे उनका खूबसूरत लुक फैंस को खूब लुभा रहा है। कभी सफेद तो कभी सुर्ख लाल रंग के सूट में ऐश्वर्या हमेशा की तरह बला की खूबसूरत लग रही हैं। वहीं एयरपोर्ट पर भी वो इस बार अपने चेहरे को छुपाती नहीं दिखीं। फिल्म के प्रमोशन के लिए इवेंट में पहुंची ऐश्वर्या राय ने सुर्ख लाल रंग का कुर्ता चुना। जिसमे उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।