फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahoi Ashtami 2024: अहोई अष्टमी की पूजा के लिए चुननी है परफेक्ट बनारसी साड़ी, अपनाएं ये विकल्प

Thu, 24 Oct 2024 08:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुछ नया और आकर्षक पहनना चाहती हैं तो बनारसी साड़ी एक शानदार विकल्प हो सकता है। बनारसी साड़ी में भी आपको कई रंग और वैरायटी मिल जाएंगी जो खूबसूरत होने के साथ ही आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मृणाल ठाकुर - फोटो : Instagram
Ahoi Ashtami 2024: 24 अक्तूबर को अहोई अष्टमी का व्रत किया जा रहा है। यह व्रत संतानों के लिए किया जाता है। पुत्रवती मां अपने बच्चे के लिए निर्जला व्रत करती हैं और शाम के वक्त तारों को करवा से अर्घ्य देकर उपवास पूरा करती हैं। हिंदू धर्म में तीज त्योहारों के मौके पर महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। ऐसे मौकों पर महिलाएं पारंपरिक साड़ी पहनती हैं। अगर आप भी अहोई अष्टमी की पूजा कर रही हैं तो शाम की पूजा के लिए सुंदर साड़ी का चयन करें। कुछ नया और आकर्षक पहनना चाहती हैं तो बनारसी साड़ी एक शानदार विकल्प हो सकता है। बनारसी साड़ी में भी आपको कई रंग और वैरायटी मिल जाएंगी जो खूबसूरत होने के साथ ही आपके लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
बनारसी साड़ी - फोटो : instagram
पीला रंग बेहद शुभ माना गया है। इस अहोई अष्टमी व्रत पूजा के लिए आप माधुरी दीक्षित से प्रेरित पीले रंग की बनारसी साड़ी पहन सकती हैं। अभिनेत्री ने ये साड़ी कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ पेयर किया है, जो बेहद खूबसूरत लुक दे रहा है। माधुरी की ही तरह आप अपने लुक को हैवी ज्वेलरी, कंगन और नथ के साथ पूरा कर सकती हैं। इसके अलावा बन हेयर स्टाइल में गजरा लगाकर इस ट्रेडिशनल लुक दें।
विज्ञापन

3 of 6
बनारसी साड़ी - फोटो : instagram
अगर आप कुछ लाल रंग पहनना चाहती हैं तो काजल अग्रवाल से प्रेरित रेड बनारसी साड़ी पहन सकती हैं। अपने लुक को निखारने के लिए पोलकी स्टाइल नेकलेस और कंगन पहनें। बालों को खुला छोड़कर आप बेहतरीन लुक पा सकती हैं। रेड के साथ गोल्डन काफी जंचता है। आप अपनी रियल गोल्ड ज्वेलरी भी रेड साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

4 of 6
बनारसी साड़ी - फोटो : instagram
इस अहोई अष्टमी पर आप टीवी की अनुपमा यानी रुपाली गांगुली का लुक भी ट्राई कर सकती हैं। रुपाली गांगुली ने बनारसी साड़ी के साथ मिनिमम ज्वेलरी पहनी है और कान के झुमके और कंगन के साथ लुक पूरा किया है। हेयर स्टाइल में आप पफ हेयर स्टाइल से खूबसूरत लुक पा सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मृणाल ठाकुर - फोटो : Instagram
इस अहोई अष्टमी आप मृणाल ठाकुर के इस साड़ी लुक से भी आइडिया ले सकती हैं। उन्होंने येलो बनारसी साड़ी के साथ रेड कलर का स्लीवलेस ब्लाउज पहना है और पोलकी स्टाइल ईयररिंग्स के साथ लुक को पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बनारसी साड़ी - फोटो : instagram
अगर आप कुछ नया रंग ट्राई करना चाहती हैं तो इस अहोई अष्टमी पूजा में जाह्नवी कपूर से आइडिया लेकर ब्लू बनारसी साड़ी भी पहन सकती हैं। इसे आप प्लेन स्लीवलेस ब्लाउज के साथ पहनें और मिनिमम मेकअप और हैवी ईयररिंग्स के साथ लुक पूरा करें। बालों का बन बनाकर गजरे के साथ स्टाइल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें