फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे कपड़ों के बाद श्वेता तिवारी ने साड़ी पहन फैंस पर ढाया कहर, क्या आपने देखी तस्वीरें

Sat, 22 May 2021 03:51 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
shweta tiwari - फोटो : instagram
श्वेता तिवारी इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में हैं। लेकिन इसके साथ ही वो अपने काम को लेकर भी काफी व्यस्त हैं। तभी तो केपटाउन में खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग के लिए गईं श्वेता एक के बाद गॉर्जियस लुक से फैंस को सरप्राईज दे रही हैं। आगे की स्लाइड में देखें तस्वीरें। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
श्वेता तिवारी - फोटो : Insatagram- @shweta.tiwari
श्वेता तिवारी की टोंड एब्स वाली तस्वीरें जमकर वायरल हो रही थी। जिसमे वो अपने मिड रिब्स को फ्लांट कर रही थी। इसके साथ ही इंस्टाग्राम पर वो लगातार स्टाइलिश लुक में तस्वीरें साझा कर रही थी। जिसे देख फैंस उनके जबरदस्त रूप से फिट होने का राज पूछ रहे थे। अब श्वेता ने एक बार फिर फैंस के लिए तस्वीर साझा की है। 
विज्ञापन

3 of 5
shweta tiwari - फोटो : instagram
लेकिन इस बार श्वेता का गॉर्जियस लुक देसी अंदाज में दिख रहा है। सफेद रंग की फ्लोरल प्रिंट की साड़ी के साथ वो गजब की खूबसूरत दिख रही हैं। श्वेता की इस साड़ी पर लाल रंग के लैस वाली किनारी के साथ हल्के लाल  और गुलाबी रंग के फूल बने हुए हैं। जो बेहद आकर्षक लग रहे हैं। 

4 of 5
shweta tiwari - फोटो : instagram
वहीं श्वेता ने इस साड़ी को गुलाबी रंग के ब्लाउज के साथ मैच किया है। प्यारी सी स्माइल और इतने सिंपल लुक में श्वेता का अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फ्लॉलेस बेस मेकअप और पिंक लिपस्टिक के साथ खुले बाल श्वेता की खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिव्यांका - फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि श्वेता से पहले केपटाउन में खतरों के खिलाड़ी के सेट पर दिव्यांका त्रिपाठी साड़ी पहन धूम मचा चुकी हैं। लाल रंग की रफल साड़ी में समंदर किनारे खड़े होकर पल्लू लहराते उनका वीडियो काफी वायरल हुआ था। वहीं दिव्यांका के इतने खूबसूरत फैशन सेंस के भी सब कायल हो गए थे। अब इस बार श्वेता तिवारी ने अपने ग्रेसफुल और क्लासी लुक से हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें