फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम कपूर के बाद सामने आईं ऐश्वर्या की मेहंदी की तस्वीरें , देखते ही शरमा गए लालू के लाल तेजप्रताप

Thu, 10 May 2018 01:34 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सोनम कपूर की शादी के बाद अब एक और हाई प्रोफाइल शादी के किस्से लोगों की जुबान पर हैं। जी हां और यह शादी है बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय की। बता दें, शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। बुधवार को लालू यादव के घर पर मेहंदी सेरेमनी रखी गई थी। आइए आपको दिखाते हैं लालू की बहू ऐश्वर्या राय के हाथों पर लगी मेहंदी का डिजाइन जिसे देखते ही शरमा गए लालू के लाल तेजप्रताप। 
विज्ञापन

2 of 5
मेहंदी सेरेमनी में तेज प्रताप के साथ राबड़ी देवी, मीसा भारती, तेजस्वी यादव समेत लालू के सभी बेटी और दामाद शामिल हुए। खास बात यह है कि मेहंदी के कार्यक्रम में दूल्हा तेज प्रताप यादव और दुल्हन ऐश्वर्या के लिए दो अलग-अलग मंच बनाए गए थे।  जिन्हें फूलों से सजाया हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 5
मेहंदी की रस्मों के दौरान ऐश्वर्या अपनी बहनों के साथ मस्ती करती हुईं नजर आईं वहीं, तेज प्रताप यादव, छोटे भाई तेजस्वी यादव और मीसा भारती के पति के साथ बैठे हुए नजर आए। बता दें, चारा घोटाला मामलों में सजा काट रहे राजद के राष्ट्रीय (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में शामिल होने के लिए बुधवार को पेरोल पर बाहर आएंगे।
 

4 of 5
मेहंदी कार्यक्रम के लिए तेजप्रताप ने सफेद पायजामा, नीले रंग का कुर्ता और पीले रंग का नेहरू कोट पहना हुआ था जबकि, ऐश्वर्या हरे रंग के लहंगे में मेहंदी लगवा रही थीं।ऐश्वर्या के हाथों पर मेहंदी का सिंपल डिजाइन लगा हुआ है।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खबरों की मानें तो मेहंदी की रस्म के बाद 11 मई को तेज प्रताप और ऐश्वर्या की मटकोर रस्म की जाएगी। बता दें, बिहार में शादी के दौरान यह एक रस्म निभाई जाती है। इस दिन वर - वधू को हल्दी लगाने की रस्म अदा की जाती है। जिसके बाद 12 मई को शादी की जाएगी। खबरों की मानें तो इस शादी में वीवीआईपी गेस्ट को मिलाकर 6,000 मेहमान पहुंचने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें