हिना खान तो इस समय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। एक के बाद एक तस्वीरों के साथ वो फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा देती हैं। लेकिन इस बार हिना खान नहीं बल्कि मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने लोगों के दिलों में आग लगाई है। दरअसल, सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली नेहा ने इस बार काफी सिजलिंग लुक में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देख फैंस के साथ ही उनके सितारे दोस्त भी कमेंट करने से नहीं थक रहें।