फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप भी खरीद सकते हैं बॉलीवुड स्टार्स के फैशन ब्रांडेडके कपड़े, मात्र 600 रुपए से शुरू होती है कीमत

Tue, 08 Jan 2019 12:31 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आपको कम दाम में आसानी से स्टाइलिस कपड़े मिल जाएंगे - फोटो : social media
विज्ञापन

बात जब स्टाइल औऱ फैशन की आती है तो ज्यादातर लोग अपने फेवरेट स्टार को आइडियल मानते हैं। फिर चाहे वो सेलेब्स के ड्रेस हो या उनकी हेयर स्टाइल, फैंस उन्हें कॉपी करना शुरू कर देते हैं। सेलेब्रिटीज जो भी पहन लेते हैं वह स्टाइल  बन जाती है। ऐसे में अगर आप भी उनकी तरह दिखना चाहते हैं तो अब आपको लाखों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। कई सेलेब्स ऐसे हैं जिनका अपना फैशन ब्रांड भी है जहां से आप कम दाम में अपने पसंद की स्टाइलिस कपड़े खरीद सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन सितारों के बारे में जहां आपको कम दाम में आसानी से स्टाइलिस कपड़े मिल जाएंगे। 

विज्ञापन

सलमान खान के बीइंग ह्यूमन को हर कोई जानता है - फोटो : instagram
सलमान खान के बीइंग ह्यूमन को हर कोई जानता है शायद ही कोई ऐसा होगा जिसे सलमान के फैशनेबल और स्टाइलिस कपड़ों के बारे में नहीं पता होगा। बता दें, यहां कपड़ों के अलावा एसेसरीज भी मिलती है। बॉयज के अलावा गर्ल्स के कपड़े भी मिलते हैं। ऐसे में अगर आप सलमान के बड़े फैन हैं तो आप बीइंग ह्यूमन के कपड़े पहन सकते हैं। अगर आप साइक्लिंग के शौकीन हैं तो आप वहां से साइकिल भी ले सकते हैं। 

सोनम कपूर की छोटी रिया कपूर को अक्सर सोनम को नए लुक देती नजर आती हैं - फोटो : social media
अभिनेत्री सोनम कपूर की छोटी बहन रिया कपूर अक्सर सोनम को नए लुक देती रहती हैं। दरअसल रिया कपूर गर्ल्स के लिए कपड़ों को डिजाइन करती है जिसका नाम है  Rheson। यहां पर आपके अपने पसंद के कपड़े सही दाम पर मिल जाएंगे। 

 

अनुष्का शर्मा का स्टाइल क्लिन होता है - फोटो : instagram
अनुष्का शर्मा के फैशन के दीवानों की भी कोई कमी नहीं है। अनुष्का ऐसे कपड़े पहने नजर आती हैं जिसे आम लड़किया भी आसानी से कैरी कर सकती हैं। दरअसल अनुष्का के ब्रांड का नाम है nush  जिसे वे  myntra के साथ पार्टनरशिप कर अपने पर्सनल स्टाइल को मार्केट में ला रही है। इस ब्रांड में सस्ते दाम में मोनोटोन आउटफिट्स और क्लीन कट्स मिलते है जिसे लड़किया बिना कुछ सोचे खरीद सकती हैं। 

यहां आपको हर तरह के कपड़े मिल जाएंगे। - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण ने भी अनुष्का शर्मा की तरह मिंत्रा के साथ कोलैबोरेशन कर अपने क्लोदिंग ब्रांड की शुरुआत की है। यहां आपको हर तरह के कपड़े मिल जाएंगे। जो अलग- अलग तरह के लोगों को आसानी से पसंद आ जाएंगे। 
 

पॉपुलर ब्रांड में से एक है ऋतिक रौशन का ब्रांड - फोटो : social media
इंडियन मार्केट में इन दिनों सबसे पॉपुलर ब्रांड में से एक है ऋतिक रोशन का ब्रांड, जिसमें सबसे बेस्ट स्पोर्स वियर मिलते हैं। इसका नाम है hrx, जिसमें मेल और फीमेल दोनों के लिए स्पोर्टसवियर अवेलेवल हैं। 
विज्ञापन

क्लोदिग साइट चलाती हैं - फोटो : instagram
बॉलीवुड के तीन स्टाइलिस लेडी मलाइका अरोड़ा, बिपासा बसु और सुजैन खान एक साथ मिलकर एक क्लोदिग साइट चलाती हैं जहां आपको एक से बढ़कर एक स्टाइलिस कपड़े और जूते मिल जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें