Aditya Roy Kapur: बीती शाम यानी कि 25 नवंबर को इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2024 का आयोजन न्यूयॉर्क हिल्टन मिडटाउन में किया गया था। इस साल का ये अवॉर्ड्स बेहद ही खास है क्योंकि इस साल पहली बार एमी अवॉर्ड को किसी भारतीय ने होस्ट किया।
इस साल के एमी अवॉर्ड्स को इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज की तरफ के प्रेजेंट किया गया था। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आदित्य रॉय कपूर भी न्यूयॉर्क पहुंचे। इस दौरान आदित्य रॉय कपूर ने लोगों को अपने लुक से काफी इंप्रेस किया। उनका लुक लोगों को रिसेप्शन और कॉकटेल पार्टी के लिए काफी सही लगा।
इसी वजह से आज हम आपको न सिर्फ आदित्य रॉय कपूर का रेड कार्पेट लुक दिखाने जा रहे हैं, बल्कि उसके साथ ही उनके कई अन्य लुक्स भी दिखाएंगे। ताकि आप उनके लुक्स से टिप्स लेकर अपने लुक में बदलाव कर सकें। आप रिसेप्शन से लेकर कॉकटेल पार्टी के लिए आदित्य रॉय कपूर से टिप्स ले सकते हैं।