अदिति राव हैदरी काफी फैशनेबल हैं। इस बात का सबूत उनका इंस्टाग्राम अकाउंट है। जिस पर वो अक्सर ही मशहूर फैशन ब्रांड्स को एंडोर्स करते दिख जाती हैं। कैजुअल वियर से लेकर एथिनिक तक हर बार वो कुछ ऐसे रेडी होती हैं कि बस निगाहें उन्हीं पर थम जाती हैं। इस बार भी जब वो अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए तैयार हुईं तो उनका लुक कमाल का खूबसूरत नजर आया। गुलाबी रंग की ड्रेस में अदिति किसी एंजल की तरह दिख रही थीं।