स्टाइल के मामले में महिलाएं हमेशा एक्सपेरिमेंट करती हैं। उन्हें खुद को अलग-अलग तरीके से सजा संवारकर रहना पसंद होता है। इसके लिए वो अलग तरह के कप़ड़ों से लेकर ज्वैलरी, फुटवियर, हेयरस्टाइल हर किसी को ट्राई करती हैं। वैसे ज्वैलरी की बात करें तो गोल्ड, सिल्वर, कुंदन. डायमंड के साथ ही पर्ल बेहद खूबसूरत लगते हैं। सबसे खास बात की मोतियों को केवल ज्वैलरी में नहीं बल्कि स्टाइल के लिए हर चीज में शामिल किया जा सकता है। रॉयल लुक के लिए आप मोतियों को ज्वैलरी के साथ ही और भी चीजों में भी ट्राई कर सकती हैं। तो चलिए जानें कैसे करें पर्ल को अपने स्टाइल में शामिल।