फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागिन फेम अदा खान का लेटेस्ट फोटोशूट है बेहद खूबसूरत, सेलिब्रिटीज के कमेंट्स की आ गई बाढ़

Wed, 28 Apr 2021 06:23 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मैग्जीन के लिए ब्राइडल लुक में फोटोशूट करवाया था - फोटो : Social Media

नागिन सीरियल से अदा खान को जो ख्याति मिली है, उसके बारे में तो क्या ही कहने। अदा खान के प्रशंसक उनकी तारीफ करने में बिल्कुल पीछे नहीं हटते हैं। अदा भी आए दिन एक से बढ़कर एक लुक्स में तस्वीरें डालकर फैंस का दिल जीतती रहती हैं। कुछ ही दिनों पहले अदा खान ने एक मैग्जीन के लिए ब्राइडल लुक में फोटोशूट करवाया था जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। उनकी इन तस्वीरों को देखकर हर कोई दीवाना हुआ जा रहा है। अगली स्लाइड्स से आप भी देखिए उनका यह खास लुक। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अदा खान का नया अवतार - फोटो : instagram

ऐसा है ड्रेसअप 
अदा ने इस लुक के लिए लाल रंग का भारी लहंगा पहना हुआ है। लहंगे के ब्लाउज पर वर्क है, इस वजह से इसे सिंपल बनाया हुआ है। वहीं लहंगे के बेल्ट पर कमर पर वर्क है और लहंगे में हर एक कली पर काम किया हुआ है। लहंगा घेरदार है और बेहद आकर्षक भी। लहंगे में नीचे की ओर चौड़ी बॉर्डर है। 

विज्ञापन

3 of 6
अदा लग रही हैं बेहद खूबसूरत - फोटो : instagram

एसेसरीज हैं बहुत शानदार
अदा ने लहंगे के साथ मैचिंग जूलरी पहनी हैं। सिर पर रकड़ी है, कानों में कंधे तक के बड़े-बड़े झुमके हैं। गले में कुछ नहीं पहना है, जिस वजह से डिजाइनर ब्लाउज आकर्षित कर रहा है। हाथ फूल बेहद ही खास हैं, उनमें बड़ी और गोल लाल रंग की ही डिजाइन है। अदा इस खूबसूरत जूलरी में किसी रानी की तरह दिखाई दे रही हैं। 

4 of 6
लग रही हैं रानी - फोटो : instagram

मेकअप है काफी सुंदर
अदा का ब्राइडल लुक वाला यह मेकअप एकदम परफेक्ट है। अदा की नाक और गालों पर हाइलाइटर का प्रयोग किया है। नाक में उन्होंने खूबसूरत सा नाक कांटा पहना है। आंखों में कृत्रिम आई लेशेस लगाएं हैं और आई-ब्रो को भी हाइलाइट किया है। पिंक टच के ही लिपशेड का प्रयोग किया है। 

 

विज्ञापन

5 of 6
अन्य कलाकारों ने भी उनकी तारीफ की है - फोटो : social media
इन सेलिब्रिटीज ने किया है कमेंट
अदा खान की इन तस्वीरों पर उनके प्रशंसकों ने तो खूब कमेंट किये हैं ही टेलीविजन के अन्य कलाकारों ने भी उनकी तारीफ की है। आरती सिंह, किश्वर मर्चेंट, अर्जुन बिजलानी, मौनी रॉय, करणवीर बोहरा, विशाल सिंह आदि टीवी के चर्चित नामों ने अदा पर जी भरकर प्यार लुटाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उनका मेकअप ऋषभ खन्ना ने किया है - फोटो : social media
कई लोगों ने की है मेहनत
अदा को यह खूबसूरत लुक देने में कई सारे लोगों ने मेहनत की है। उनका मेकअप ऋषभ खन्ना ने किया है, जूलरी पूजा ब्यूटीफूली योर्स से हैं, स्टाइलिंग रेहान शाह डिजाइंस ने की है। इस खूबसूरत लहंगे को डिजाइन सेलिब्रिटी डिजाइनर रोहित के वर्मा द्वारा किया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें