फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का फैशन टिप्स: स्कर्ट को स्टाइलिश तरीके से करना है कैरी, तो सुरभि ज्योति के इन लुक से लें आइडिया

Mon, 03 Jan 2022 11:49 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुरभि ज्योति फैशन टिप्स - फोटो : instagram/surbhijyoti

टीवी पर 'कबूल है' कि जोया से नागिन तक के किरदार में नजर आने वाली और अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने वाली सुरभि ज्योति फैशन के मामले में भी किसी से कम नहीं। वैसे तो अक्सर उन्हें खूबसूरत डिजाइनर कुर्ता सेट में अदाएं और नजाकत दिखाते देखा गया है लेकिन सुरभि हर तरह के स्टाइल को कैरी करना जानती है। सुरभि ज्योति कैजुअल वियर में भी स्टाइलिश दिखती हैं। एक्ट्रेस सुरभि ज्योति सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और अपने फैंस के लिए कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। अक्सर उनके स्टाइल, आउटफिट और लुक को सुरभि के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस देखते हैं और पसंद करते हैं। इन दिनों सुरभि को कई मौकों पर स्कर्ट में देखा गया। सुरभि ज्योति का स्कर्ट के लिए क्रेज इस बात से पता चलता है कि सर्दियों में भी सुरभि स्कर्ट पहने नजर आईं। सुरभि के पास स्कर्ट का अच्छा कलेक्शन है। सर्दियों में स्कर्ट को कैरी करने के तरीके से लेकर स्कर्ट के साथ टाॅप को टीमअप करने तक सुरभि हर तरह से परफेक्ट हैं। अगर आप भी स्कर्ट को स्टाइलिश तरीके से कभी भी और कहीं भी कैरी करने का हुनर चाहते हैं तो सुरभि ज्योति के फैशन से टिप्स ले सकते हैं। 

विज्ञापन

2 of 5
सुरभि ज्योति फैशन टिप्स - फोटो : instagram/surbhijyoti
सुरभि ज्योति ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें उन्होंने नीले रंग की प्रिंटेड स्लिट स्कर्ट पहन रखी है। टो लेंथ इस स्कर्ट के साथ सुरभि ने ब्लू शर्ट स्टाइल टाॅप को टीमअप किया है, जिसमें फ्रंट में नाॅट दी गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
सुरभि ज्योति फैशन टिप्स - फोटो : instagram/surbhijyoti
सर्दियों में स्कर्ट कैरी करना हो और ठंड से भी बचना हो तो सुरभि का ये स्टाइल परफेक्ट है। यहां सुरभि ने ब्लैक प्लीट्स स्कर्ट को काले रंग के फुल स्लीव्स टी-शर्ट के साथ पहना है। लुक को अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्कार्फ को गले में स्टाइलिश तरीके से पहन रखा है। 

4 of 5
सुरभि ज्योति फैशन टिप्स - फोटो : instagram/surbhijyoti
एक और विंटर लुक के लिए सुरभि ने व्हाइट नी लेंथ स्कर्ट के साथ ऑफ व्हाइट स्वेटर पहना है। सुरभि ने स्वेटर के ऊपर से बेल्ट को एड करते हुए लुक को फैशनेबल बना दिया है। सुरभि ने ब्लैक नी लेंथ बूट्स भी पहन रखे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरभि ज्योति फैशन टिप्स - फोटो : instagram/surbhijyoti
स्कर्ट में एलिगेंट और ग्लैमर एक साथ देने के लिए सुरभि ज्योति का ये लुक भी बहुत प्यारा है। काले रंग की लेदर स्लिट स्कर्ट में सुरभि स्टाइलिश दिख रही हैं। उन्होंने फ्लोरल प्रिंट पिंक बेस कलर का टाॅप पहना हुआ है। जिसमें काॅलर और फुल स्लीव्स दी गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें