फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janhvi Kapoor: नीले रंग के छोटे से टॉप संग पलाजो पहने जान्हवी कपूर लग रहीं बेहद खूबसूरत, तस्वीरें आईं सामने

Wed, 22 Jun 2022 04:41 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर बॉलीवुड की फैशनिस्टा बनती जा रही हैं। एयरपोर्ट से लेकर पार्टी में, अवॉर्ड शो से लेकर फिल्म के प्रमोशन में, जान्हवी का स्टाइलिश लुक हर बार तारीफें बटोरने में कामयाब हो जाता है। पिछले कुछ समय से जान्हवी कपूर के स्टाइल सेंस में गजब का बदलाव देखने को मिल रहा है। बॉडीकॉन टाइट फिटिंग ड्रेस, बोल्ड नेकलाइन और बैकलेस ड्रेस के साथ जान्हवी का लुक हर बार बदला हुआ दिखता है। लेकिन अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए जान्हवी काफी स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक्स में नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
जान्हवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमे वो नीले रंग के पलाजो को-आर्ड सेट में रेडी हैं। जान्हवी ने फिल्म गुड लक जेरी के प्रमोशनल इवेंट के लिए छोटा सा स्ट्रैपी ब्लाउज चुना था। जिसमें उनकी टोंड मिड रीफ आसानी से फ्लांट हो रही है। वहीं इसके साथ पलाजो पैंट को मैच किया गया है। वहीं पलाजो और स्ट्रैपी ब्लाउज को इंडियन टच देने के लिए मैचिंग का श्रग भी ऐड है। 
विज्ञापन

3 of 5
janhvi kapoor - फोटो : instagram
डिजाइनर अनीता डोंगरे के क्रिएशन से लिए गए इस पलाजो सेट पर सफेद रंग के प्रिंट बने हैं। जो समर लुक के हिसाब से काफी परफेक्ट दिख रहे हैं। जिसे जान्हवी ने सटल मेकअप और कानों में सिल्वर ईयररिंग्स के साथ मैच किया है। वहीं बालों को सेटर पार्टेड स्टाइल में खुला ही छोड़े हुए हैं। पिंक लिपस्टिक के साथ विंग्ड आईलाइनर और ब्लश चिक्स खूबसूरत लग रहे हैं। जान्हवी ने इस प्रिंटेड पलाजो सेट को गोल्डन हील्स के साथ मैच किया गया है। 

4 of 5
shanaya kapoor,khushi kapoor, janhvi kapoor - फोटो : instagram
जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों के साथ ही बहन खुशी कपूर के साथ पार्टी करती तस्वीरों को भी साझा किया है। जिसमे वो बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं। बहन खुशी कपूर के साथ पार्टी करने के लिए जान्हवी ने छोटी सी सितारों वाली मिनी ड्रेस को चुना है। जिसकी प्लजिंग काउल नेकलाइन और स्ट्रैपी स्लीव बोल्ड बनाने के लिए काफी दिख रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं जान्हवी फिल्म के प्रमोशन के लिए बोल्ड एंड स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। डेनिम ऑन डेनिम लुक के लिए जान्हवी ने डेनिम स्ट्रैपलेस बस्टियर के साथ रिप्ड जींस को चुना था। जिसमे उनका लुक काफी ज्यादा ग्लैमरस दिख रहा था। वहीं इन तस्वीरों पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें