फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण का झीनी सी शिमरी साड़ी में दिखा गॉर्जियस लुक, ब्लाउज की डिजाइन पर अटकी निगाहे

Fri, 05 Aug 2022 12:59 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
deepika padukone in black saree - फोटो : instagram
दीपिका पादुकोण किसी भी इवेंट मेंं पहुंचकर पूरी लाइमलाइट चुरा लेती हैं। खासतौर पर बात जब ट्रेडिशनल लुक की। दीपिका का लुक बस हर किसी का दिल जीत लेता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जब वो एक इवेंट में पहुंची। दीपिका इस इवेंट में चीफ गेस्ट के तौर पर पहुंची। और उनका लुक हर किसी का ध्यान खींच रहा था। इवेंट में दीपिका पादुकोणके साथ उनकी बहन भी मौजूद थीं।
विज्ञापन

2 of 4
deepika padukone in black saree - फोटो : instagram
ब्लैक कलर की शिमरी साड़ी में पहुंची दीपिका हर बार की तरह बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। दीपिका ने बेहद झीनी सी काले रंग की साड़ी को चुना था। जिस पर पूरा सितारों का काम दिख रहा था। वहीं दीपिका के इस लुक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बात करें दीपिका के इस लुक की तो दीपिका ने इस ब्लैक साड़ी को हमेशा की तरह एलिगेंट के साथ कैरी किया था। 
विज्ञापन

3 of 4
deepika padukone in black saree - फोटो : instagram
वहीं इस साड़ी को ब्लैक ब्लाउज के साथ मैच किया गया था। जिस पर थ्रेड वर्क किया गया था। वहीं इस ब्लाउज की डिजाइन भी बेहद खास थी। फुल स्लीव के साथ ही जूल नेकलाइन और ब्लाउज की हेमलाइन पर बना शेप काफी स्टाइलिश दिख रहा था। जबकि गोल्डन ईयररिंग्स के साथ बालों में जूड़ा बनाया गया था। सेंटर पार्टीशन और मेसी लुक में बना जूड़ा दीपिका के लुक में चार चांद लगा ऱहा था। 


विज्ञापन

4 of 4
deepika padukone - फोटो : instagram
दीपिका ने ब्लैक शिमरी साड़ी को प्वाइंटेड मैचिंग पम्प्स के साथ मैच किया था। इस इवेंट में दीपिका पादुकोण बहन अनीसा के साथ पहुंची थीं। वायरल वीडियो में दोनों बहनें साथ में बैठकर एंज्वॉय करती दिख रही हैं। इवेंट के बाद दोनों बहने डिनर डेट पर जाते दिखीं। जहां दीपिका पादुकोण ब्लैक साइकिलिंस शार्ट्स के साथ ओवरसाइज शर्ट पहने दिख रही हैं। जबकि मेकअप वही है जिसमे न्यूट्रल टोन की लिपस्टिक के साथ आईलाइनर और मस्कारा लैडेन आई शामिल हैं।  

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें