मिस इंडिया रह चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सनसनीखेज खुलासे किए हैं जिन्हें लेकर वह पिछले काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने #metoo कैम्पेन के तहत कई दिग्गज सेलेब्रिटीज पर यौन शोषण का आरोप लगाया है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर इस टॉपिक पर बहस छेड़ दी है। 13 साल पहले फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में जबरदस्त बोल्ड सीन देकर सुर्खियों में आने वाली तनुश्री ने अपनी बोल्डनेस और खूबसूरती से लोगों का दिल जीत लिया था, लेकिन उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं जिन्हें देखकर आप उन्हें बिल्कुल भी पहचान नहीं पाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
tanushree dutta
कुछ फिल्मों के बाद तनुश्री ने अचानक स्टारडम को छोड़ इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था। आज वह पहले से बिल्कुल अलग दिखती हैं। उनके पहले के और अब के लुक में जमीन आसमान का फर्क है। उनकी अभी की तस्वीरें देखकर एक पल के लिए उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल होगा।
विज्ञापन
3 of 6
tanushree dutta
अपनी पहली फिल्म में तनुश्री बेहद सेक्सी और खूबसूरत नजर आई थीं। वहीं अगर आप उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देखेंगे तो उन्हें देखकर आप कहेंगे कि आखिर इन्हें क्या हो गया है। पहले के मुकाबले वह काफी बदल गई हैं और उनका वजन भी काफी बढ़ गया है।
4 of 6
tanushree
हॉट तनुश्री अब पूरे कपड़ों में नजर आने लगी हैं। उनकी 'आशिक बनाया आपने' वाले लुक से अगर आप आज के लुक की तुलना करेंगे तो बिल्कुल हैरान रह जाएंगे। उनके चेहरे पर भी काफी फैट जमा हो गया है जिस वजह से उनको पहचान पाना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
tanushree
शुरुआत में जब तनुश्री का यह लुक सामने आया तो उनके फैंस के लिए ये काफी हैरान करने वाला था। उनके कितने सारे फैंस तो उन्हें ऐसे देखकर पहचान भी नहीं पाए थे, तो वहीं कुछ को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ था।
आपको बता दें, तनुश्री दत्ता ने साल 2004 में 'मिस इंडिया यूनिवर्स' कॉन्टेस्ट में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि वह इस प्रतियोगिता को जीत नहीं पाई थीं लेकिन टॉप 10 में जगह बनाने में कामयाब रही थीं। तनुश्री आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म 'अपार्टमेंट' में दिखी थीं।