फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर टी शर्ट पर लिखा होता था खास मैसेज, तस्वीरों में देखिए सुशांत सिंह राजपूत के कपड़ों की खासियत

Thu, 18 Jun 2020 06:47 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत सिंह राजपूत बेहतरीन अभिनेता होने के साथ ही अच्छे इंसान भी थे। खुद को इंट्रोवर्ट कहने वाले सुशांत भले ही खुद कुछ न कहते हो लेकिन उनकी पहने कपड़े सबकुछ कह जाते थे। अक्सर वो खास स्लोगन वाली टीशर्ट पहने दिखते थे। जिसमें कुछ न कुछ मैसेज लिखा होता था। उम्दा अभिनेता होने के साथ ही सुशांत सिंह एक अच्छे इंसान भी थे। अक्सर ही कूल टी शर्ट पहनकर दिखने वाले सुशांत के हर टी शर्ट पर खास मैसेज लिखा होता था। तो चलिए आगे की स्लाइ़ड में देखें उनकी खास स्लोगन वाली टी शर्ट।


 
विज्ञापन

2 of 7
t shirt - फोटो : social media
वैसे तो पैपराजी हर स्टार के पीछे पड़े होते हैं। जिससे कि उन्हें सितारों की तस्वीरें मिल जाए। ऐसे में सुशांत सिंह को लगता है पैपराजी को तस्वीरे खींचने से मना करने का ये आइडिया मिला था। तभी तो वो अपनी टी शर्ट पर 'नो फोटोज अलाउड' का स्लोगन लिखवाकर दिखे थे।

 
विज्ञापन

3 of 7
t shirt - फोटो : social media
सुशांत सिंह के अभिनय की तरह की उनकी निजी जिंदगी भी अक्सर सुर्खियों में रहती थी। फिर वो चाहे अंकिता लोखंडे के साथ लिव इन में रहने के बाद ब्रेकअप ही क्यों न हो। लेकिन टी शर्ट पर लिखा ये स्लोगन उनके बारे में सारी बातें बता रहा है। दरअसल सुशांत के इस टी शर्ट पर लिखा है 'कंफर्टेबली सिंगल।'

 

4 of 7
t shirt - फोटो : social media
वहीं सुशांत की टी शर्ट पर लिखा ये स्लोगन बहुत बड़ा और गहरा संदेश देते नजर आ रहा है। ब्लैक कलर की राउंट नेक की टी शर्ट पर आगे अंग्रेजी में ब्रदरहुड यानी भाईचारा लिखा है। और पीछे टीशर्ट में लिखा है माई ब्रदर टू माई लेफ्ट, माई ब्रदर टू माई राइट, टूगेदर वी स्टैंड टुगेदर वी फाइट यानी की मेरे बांये तरफ भी भाई और दांये तरफ भी भाई है। हम एक साथ खड़े हैं और एक साथ लड़ेंगे।

 
विज्ञापन

5 of 7
t shirt - फोटो : social media
सुशांत सिंह राजपूत एक सच्चे और नेकदिल इंसान थे। ये बात उनके कपड़ों से खुद ब खुद जाहिर होती है। सफेद रंग के इस स्वीटशर्ट पर लिखा उनका मैसेज द ट्रूथ विल सेट यू फ्री यानी सत्य ही आपको मुक्ति देगा। ये एक आध्यात्मिक संदेश है।

 
विज्ञापन

6 of 7
t shirt - फोटो : social media
अक्सर ही स्पोर्टी लुक में नजर आने वाले सुशांत सिंह की ब्लैक कलर की ये टी शर्ट भी कमाल है। जिस पर ड्रेस के मूड के अनुसार 'साइको' लिखा हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
t shirt - फोटो : social media
सुशांत सिंह को सपने देखना पसंद था ये बात उनकी इस टीशर्ट से जाहिर होती है। जिस पर अंग्रेजी में लिखा है 'ड्रीमर'।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें