फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90's Bollywood Actresses: 90 के दशक में दिल चुराने वाली 5 एक्ट्रेस, आज भी फैशन में किसी से कम नहीं

Fri, 19 Dec 2025 04:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

90's Bollywood Actresses: 90's में कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐसी थीं, जो अपने एक लुक से लोगों को पागल बना देती थी। वही एक्ट्रेस आज भी अपने खूबसूरत लुक्स की वजह से पहचानी जाती हैं। यहां हम कुछ ऐसी ही एक्ट्रेस के लुक्स दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
90 के दशक में दिल चुराने वाली 5 एक्ट्रेस - फोटो : instagram
90's Bollywood Actresses: 90 के दशक की कई एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती और अदाओं से लाखों दिलों पर राज किया है। उस दौर में उनकी फिल्में, गाने और फैशन ट्रेंड युवाओं के बीच जबरदस्त लोकप्रिय थे। समय बदला, सिनेमा बदला, लेकिन इन अभिनेत्रियों का चार्म आज भी वैसा ही कायम है। उम्र बढ़ने के साथ इन एक्ट्रेस के स्टाइल में और भी निखार आया है।

आज ये एक्ट्रेस सोशल मीडिया, इवेंट्स और पब्लिक अपीयरेंस में अपने स्टाइलिश लुक्स से फैंस को चौंका देती हैं। ट्रेडिशनल साड़ी से लेकर वेस्टर्न आउटफिट तक, इनका फैशन सेंस नई पीढ़ी के लिए भी इंस्पिरेशन बन चुका है। 90’s में जिन अदाओं पर लोग दीवाने थे, वही ग्रेस और कॉन्फिडेंस आज इनके स्टाइल में साफ नजर आता है। आइए नजर डालते हैं उन एक्ट्रेस के मौजूदा स्टाइलिश लुक्स पर, जो आज भी फैशन की दुनिया में ट्रेंड सेट कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
करिश्मा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @ therealkarismakapoor
करिश्मा कपूर 

करिश्मा कपूर 90 के दशक की सबसे स्टाइलिश और चर्चित अभिनेत्रियों में से एक रहीं। अपने लंबे कद, एक्सप्रेसिव आंखों और दमदार डांस से उन्होंने खास पहचान बनाई। आज भी करिश्मा अपने एलिगेंट फैशन सेंस और फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। साड़ी हो या वेस्टर्न आउटफिट, उनका हर लुक सोशल मीडिया पर छा जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
रवीना टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम-@officialraveenatandon
रवीना टंडन

रवीना टंडन ने 90 के दशक में अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज़ से खूब लोकप्रियता हासिल की। उनकी मुस्कान और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस आज भी लोगों को आकर्षित करती है। वर्तमान में रवीना ट्रेडिशनल और मॉडर्न लुक्स को बड़ी खूबसूरती से कैरी करती हैं और कई सामाजिक मुद्दों पर भी मुखर रहती हैं।

 

4 of 6
काजोल - फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
काजोल

काजोल की पहचान उनकी सादगी, दमदार अभिनय और नैचुरल ब्यूटी से रही है। 90 के दशक में रोमांटिक फिल्मों से लेकर इमोशनल किरदारों तक उन्होंने हर भूमिका में जान डाल दी। आज भी काजोल बिना ज्यादा मेकअप के अपने आत्मविश्वास और खूबसूरत मुस्कान से फैंस का दिल जीत लेती हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
माधुरी दीक्षित - फोटो : इंस्टाग्राम@madhuridixitnene
माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित को 90 के दशक की ‘धक-धक गर्ल’ कहा जाता है। उनकी मुस्कान, नृत्य कला और ग्रेस आज भी बेजोड़ है। उम्र बढ़ने के साथ माधुरी की खूबसूरती में और निखार आया है। साड़ी और ट्रेडिशनल आउटफिट में उनका अंदाज़ आज भी बेहद शाही लगता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सुष्मिता सेन - फोटो : इंस्टाग्राम @sushmitasen47
सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स बनकर देश का नाम रोशन किया और बॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई। उनका कॉन्फिडेंस और पर्सनालिटी आज भी प्रेरणा देती है। सुष्मिता का स्टाइल स्टेटमेंट और फिटनेस आज की युवा पीढ़ी के लिए भी इंस्पिरेशन है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें