फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की सहेलियों के लिए पांच ट्रेंडी आउटफिट, जिसे पहनते ही सबकी निगाहें बस आप पर होंगी

Sat, 18 Jan 2020 04:37 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : insatgram
शादियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में हर लड़की को चिंता सताने लगती है कि अपनी सहेली की शादी में वो ऐसा क्या पहने कि सबकी निगाहें बस उस पर टिकी रहें। अगर ऐसे सवालों से आप भी परेशान हैं तो ये पांच ट्रेंडी आउटफिट जरूर आपको स्टाइलिश दिखने में मदद करेंगे। तो चलिए देंखें वो पांच खास ड्रेसेज।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : insatgram
सहेली की शादी हो या फिर घर में कोई फंक्शन दोनों ही जगह पहनने के लिए करिश्मा कपूर का ये आउटफिट बिल्कुल परफेक्ट है। सर्दियों में तो खासतौर पर ये ड्रेस खूबसूरत दिखेगी। जरी वाले लांग ओवर कोट फ्रंट ओपन कुर्ते के साथ स्टाइलिश पैंट पर कढ़ाई माडर्न के साथ ही एथिनिक लुक भी देगा। तो इन शादियों के सीजन में आप भी इस तरह की ड्रेस को ट्राई कर सकती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : insatgram
लांग स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप का पेयर बेहद खूबसूरत लगता है। ये ड्रेस माडर्न के साथ ही ट्रेडिशनल लुक भी देती है। इस फ्लोरल लांग स्कर्ट के साथ आप चाहें तो किसी और रंग का टॉप कैरी कर सकते हैं। साथ में अगर आप चाहें तो नेट का पतला दुपट्टा भी खूबसूरत लुक देगा।

4 of 6
- फोटो : insatgram
केवल सहेली ही नहीं बल्कि दुल्हन भी इस खास लहंगे को पहन सकती है। हल्दी हो या मेंहदी की रस्म पीले रंग का सॉटन का ये लहंगा हर ओकेजन के लिए परफेक्ट है। इस ब्राइट कलर के खूबसूरत लहंगे के साथ आपको किसी खास एक्सेसरीज की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। तो इस शादी के मौसम में अगर आपको ट्रेंडी दिखना है तो पीले रंग का एक ड्रेस तो जरूर पहनें। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : insatgram
अगर आपको ट्रेडिशनल आउटफिट पसंद है लेकिन समझ में नहीं आ रहा कि कौन सा कलर खरीदे। तो लहंगे का ये कांबिनेशन परफेक्ट है। इसमें ट्रेडिशनल लुक के साथ ही ट्रेंडी अंदाज भी नजर आएगा। फ्लोरल मोटिफ वाले लहंगे के साथ नेट की चुनरी और ब्लाउज खूबसूरत लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : insatgram
ट्रेंड में रहना आपकी आदत है लेकिन आप ऑफबीट कलर पहनना चाहती हैं तो ये लहंगा सबसे ज्यादा खूबसूरत लगेगा। सहेली की शादी हो या फिर भाई का रिसेप्शन दोनों में ही ये लहंगा पहन आप खूबसूरत नजर आएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें