जींस खरीदते वक्त उसके कपड़े पर जरूर ध्यान दें। कई बार आप डिजाइन से इम्प्रेस होकर इसे खरीद तो लेते हैं, लेकिन उसका फैब्रिक बिल्कुल अच्छा नहीं होता। जिस वजह ये यह आपको पहनने में भी कंफरटेबल नहीं लगती। जब भी जींस खरीदने जाएं तो कपड़े को छूकर देखें। इसके बाद जींस को ट्राई करें अगर आपको उसमें आरामदायक महसूस हो तभी उसे खरीदें। वैसे कॉटन मिक्स और लिनेन मिक्स जीन्स कंफर्टेबल होने के साथ-साथ परफेक्ट लुक देती है।