फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन बनी कटरीना का ये अंदाज नहीं देखा होगा आपने, वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं ये लुक

Tue, 02 Jun 2020 02:47 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
किसी भी वेडिंग फंक्शन में हर लड़की की चाहत होती है कि वो ऐसा ड्रेस पहने, जिसमें वह सबसे अलग और सुंदर दिखाई दे। अगर आपको भी हाल-फिलहाल किसी शादी फंक्शन में सरीक होना है और अपनी ड्रेस को अलग लुक देना चाहती हैं, तो कटरीना कैफ के एथनिक लुक से आइडिया ले सकती हैं। पीछले कुछ सालों में कटरीना ने दिवाली, इवेंट और शादी फंक्शनों में कई तरह स्टाइलिश एथनिक ड्रेस को कैरी किया है। नए स्टाइल के लहंगे से लेकर साड़ी तक कटरीना के ये 5 रेड आउटफिट लुक से आपको वेडिंग फंक्शन ड्रेस के लिए आइडिया मिल सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
कटरीना का लाल लहंगा - फोटो : instagram
कटरीना का लाल लहंगा
कटरीना कैफ का ये साधारण सा लाल रंग का लहंगा डिजाइनर सब्यसाची ने डिजाइन किया है। पिछले साल दिवाली पार्टी में कटरीना ने इसे पहना था। प्लेन लहंगे पर सिकुइन की जरी के चौड़े बॉर्डर को लगाया गया है, जो लहंगे के नीचे की तरफ और ब्लाउज से लेकर चुनरी पर है। गोल्ड रंग के इस बॉर्डर को प्लेन लाल रंग के चटक रंग पर जड़ा गया है, जो इस लहंगे में चार चांद लगा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : इंस्टाग्राम
लाल प्रिंटेड साड़ी में कटरीना
बात भारतीय परिधान की हो या फिर वेस्टर्न आउटफिट ऐसा कोई स्टाइल नहीं होगा, जिसे कटरीना ने अच्छे से ना कैरी किया हो। अगर आपकी जल्दी शादी होने वाली है या फिर वेडिंग कलेक्शन के लिए कटरीना की ये साड़ी बिल्कुल परफेक्ट रहेगी। लाल रंग की ये प्रिंटेड हरिशा साड़ी डिजाइनर अनीता डोंगरे की खास कलेक्शन का हिस्सा है।

4 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
फ्लोरल लहंगा में कटरीना
कटरीना ने इस रेड गोल्डेन फ्लोरल लहंगे को सोनम कपूर की शादी में पहना था। इस लहंगे को मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। संगीत या कॉकटेल पार्टी के लिए यह लहंगा बहुत ही परफेक्ट है।
विज्ञापन

5 of 6
कटरीना की शरारा साड़ी  - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना की शरारा साड़ी 
वेडिंग फंक्शन में लहंगा, साड़ी, शरारा और अनारकली पहनकर अगर आप बोर हो गई हैं और कुछ हटकर पहनना चाहती हैं तो आप मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई रेड कलर की शरारा साड़ी ट्राई कर सकती हैं। एक इवेंट के दौरान कटरीना ने इस साड़ी को कैरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
लाल कुर्ते में कटरीना
ना सिर्फ साड़ी और लहंगा कटरीना ने कई मौकों पर कुर्ता सेट भी पहना है। कटरीना का यह लाल रंग का कॉलर कुर्ता वेडिंग फंक्श के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। इस कुर्ते के कंधे पर एम्ब्रॉयडरी का काम किया हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें