Winter Fashion Tips: सर्दियां आते ही ऊनी कपड़े निकल आते हैं। स्वेटर, ब्लेजर, जैकेट आदि कई तरह के कपड़े न केवल आपको ठंड में गर्माहट देते हैं, बल्कि आपके स्टाइल और लुक को खूबसूरत बनाते हैं। हालांकि स्वेटर, वुलन टाॅप, जैकेट आदि के साथ लोअर वियर में अधिकतर लोग जींस या पैंट कैरी करते हैं। इस तरह के कपड़े सर्दी से तो राहत दे सकते हैं लेकिन स्टाइल में कुछ नयापन नहीं लाते हैं। सर्दियों में ठंड के मुताबिक ही वुलन लोअप वियर को स्वेटर के साथ टीमअप करके पहनें। इससे लुक अधिक प्रभावी और फुल विंटर स्टाइल मिलता है।
वुलन लोअर वियर में कई विकल्प मिल जाते हैं, जैसे ऊनी पैंट, ट्रैक पैंट, थर्मल लोअप, वुलन स्कर्ट आदि। हालांकि आपको पता होना चाहिए कि किस तरह के अपर वियर के साथ कौन सा वुलन लोअप वियर टीमअप करना है। थोड़ी सी समझदारी से आप कंफर्ट भी पा सकते हैं और स्टाइल भी बचा सकते हैं। सर्दियों का फैशन मतलब सिर्फ गर्म रहना नहीं, बल्कि सलीके से गर्म रहना है। वूलन लोअर वियर अगर सही फिट, सही लेयरिंग और सही एक्सेसरीज़ के साथ पहना जाए, तो यह सर्दियों का सबसे स्मार्ट फैशन पीस बन सकता है।