फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाउज की इन चार डिजाइन से दे अपने साड़ी लुक को नया अंदाज

Tue, 01 Dec 2020 09:27 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : insatgram
साड़ी एक ऐसा परिधान है जो हर मौके पर जंचता है। ऑफिस में फार्मल लुक हो या फिर किसी पार्टी में पार्टीवियर लुक। हर जगह साड़ी फिट बैठती है। आजकल बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने भी साड़ी को लड़कियों की पहली पसंद बनाने में भूमिका निभाई है। दीपिका पादुकोण ने तो एक-एक कर कई मौकों पर साड़ी पहन इसका क्रेज बढ़ा दिया है। महिलाएं मोटी या पतली हर किसी पर साड़ी के साथ इन चार स्टाइल का ब्लाउज परफेक्ट लुक तो देगा साथ ही उन्हें परफेक्ट शेप में भी दिखाएगा। तो चलिए देखें ब्लाउज के वो चार डिजाइन जो प्लस साइज की महिलाओं के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : insatgram
एल्बो लेंथ
आमतौर पर साड़ी के साथ ब्लाउज की स्लीव को महिलाएं चार या पांच इंच रखना पसंद करती हैं। हांलाकि ये स्टाइल बहुत ही पुराना और साधारण है। तो इस बार अपनी साड़ी को नया लुक देने के लिए कोहनी तक की स्लीव वाले ब्लाउज बनवाएं। रोजाना पहनने वाली साड़ी में भी नया अंदाज आएगा और ये  देखने में भी खूबसूरत लगेगा।


 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : insatgram
तीन चौथाई स्लीव
केवल कोहनी तक ही नहीं अगर आप किसी साधारण सी साड़ी को नया लुक देना चाहती हैं तो ब्लाउज को नया लुक दें। तीन चौथाई बांह वाले ब्लाउज हैवी बाजुओं को छिपाएंगे। साथ ही इससे लुक भी ग्रेसफुल नजर आएगा। 

 

4 of 5
- फोटो : insatgram
फुल स्लीव
दीपिका पादुकोण ने फुल स्लीव के ब्लाउज के साथ एक्सपेरिमेंट किया है और सर्दियों के मौसम में ये लुक खुबसूरत लग रहा है। तो अगली बार आप  भी फुल स्लीव वाले ब्लाउज सिलवाकर परफेक्ट लुक पा सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : insatgram
बेल स्लीव
अगर कुछ नया ट्राई करने का मन है तो आजकल ब्लाउज में बेल स्लीव्स पसंद किए जा रहें हैं। किसी भी प्लेन साड़ी के साथ फ्लोरल या हैवी लुक वाले ब्लाउज में बेल स्लीव बनवाकर नया लुक पाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें