फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवॉर्ड शो से लेकर रैंप शो तक जब करीना कपूर ने बेहद कम मेकअप में किया था सबको हैरान

Thu, 13 Aug 2020 04:08 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram
करीना कपूर वैसे तो हमेशा ही सुर्खियों में रहती है। फिर वो चाहे उनके कपड़े हो या फैशन। लेकिन इस बार करीना दोबारा मां बनने की खबरों के बीच सुर्खियों में हैं। वैसे भी करीना स्टाइल के मामले में कभी पीछे नहीं रहतीं। फिर वो उनका साइज जीरो लुक हो या प्रेग्नेंसी वाला लुक। हर बार वो फैंस को अपने स्टाइल से सरप्राइज देती हैं। करीना कपूर लुक्स के साथ ही मेकअप के साथ भी एक्सपेरिमेंट करती हैं। लेकिन उनका सिग्नेचर स्टाइल कोहल रिम्ड आई और नेचुरल बेस मेकअप है और करीना कई बार अपने मिनिमम मेकअप लुक में अवॉर्ड शो में पहुंच सबको हैरान कर चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
वैसे तो मेकअप करके हीरोइनों के फीचर्स को सही शेप दिया जाता है। लेकिन करीना कई बार बिना हैवी मेकअप के केवल सिंपल सिग्नेचर मेकअप में ही अवॉर्ड शो और इवेंट में पहुंच गई। हालांकि उनका ये लुक भी फैंस को काफी पसंद आया। वैसे तो करीना लॉकडाउन के समय में कई बार नो मेकअप लुक की तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। जिसमें उनका परफेक्ट फेस शेप देख पता चलता है कि वो नेचुरल ब्यूटी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
बीज रंग की सिंपल सी ड्रेस पहने करीना एक इवेंट के दौरान पहुंची थीं। जहां पर उनका लुक और मेकअप बिल्कुल सिंपल था। पोनी टेल के साथ मैच किए गए बीज ड्रेस के साथ करीना कोहल आई और रोजी चिक्स के साथ नजर आ रही हैं। जिसे देख फैंस भी एक बार हैरान रह गए थे।

4 of 5
kareena kapoor - फोटो : instagram
करीना कपूर कई बार अपने शानदार नोज और जॉ लाइन को कॉट्यूर नहीं करती हैं। इस शानदार ब्राइट रेड और पिंक कलर की सैटिन ड्रेस के साथ ड्यूई बेस और न्यूड शेड की लिपस्टिक के साथ बहुत ही कम मेकअप में रेड कार्पेट पर शिरकत करने पहुंची थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करीना कपूर - फोटो : instagram
वहीं लैक्मे फैशन वीक के फिनाले में ग्रीन रंग के ऑफ शोल्डर ड्रेस में रैंप वॉक करने पहुंची करीना ने केवल क्रीम ब्लश और कोहल आईज के साथ लुक को पूरा किया है। जिसमें वो हमेशा की तरह ही खूबसूरत लग रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें