फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 Shringar: लाल जोड़े से मंगलसूत्र तक, ये है 16 श्रृंगार की पूरी लिस्ट जो हर विवाहित महिला के पास होनी चाहिए

Thu, 28 Aug 2025 03:08 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

16 Shringar List: हर विवाहित महिला के लिए 16 श्रृंगारों के बारे में जानना बेहद जरूरी है। इसी के चलते हम आपको ये जानकारी देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 9
ये है 16 श्रृंगार की पूरी लिस्ट - फोटो : instagram
16 Shringar List: हर विवाहित महिला के लिए 16 श्रृंगारों का ज्ञान बहुत महत्वपूर्ण होता है। भारतीय संस्कृति में ये श्रृंगार सिर्फ सुंदरता बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि सुहाग और परिवार की खुशहाली का भी प्रतीक हैं। ये सभी श्रृंगार न सिर्फ एक महिला की खूबसूरती को निखारते हैं, बल्कि उसकी सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान को भी दर्शाते हैं।

खासतौर पर शादी, पूजा या त्योहारों के दौरान इन श्रृंगारों का महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसे में हर महिला के लिए ये जरूरी है कि वो इन श्रृंगारों के महत्व को समझे और इन्हें अपनाकर अपने व्यक्तित्व को और भी आकर्षक बनाए। बहुत सी महिलाओं को तो ये भी पता नहीं होता कि इन 16 श्रृंगार में क्या-क्या चीजें शामिल हैं। तो बस आइए, जानते हैं इन 16 श्रृंगारों के बारे में विस्तार से।
विज्ञापन

2 of 9
ये है 16 श्रृंगार की पूरी लिस्ट - फोटो : instagram

1. लाल जोड़ा

हर महिला के लिए उसकी शादी का जोड़ा बेहद खास होता है। ये विवाहित महिलाओं के 16 श्रृंगार का अहम हिस्सा होता है। इसलिए महिलाएं अपने शादी के जोड़े को हमेशा और जिंदगीभर संभाल कर रखती हैं। इसके साथ उनकी यादें जुड़ी होती हैं। 

2. बिंदी

वैसे तो हर उम्र की लड़कियां माथे पर बिंदी लगाना पसंद करती हैं, पर क्या आप जानती हैं कि महिलाओं के 16 श्रृंगार में बिंदी भा काफी अहम मानी जाती है। कहा जाता है कि विवाहित महिलाओं को कभी सूने माथे नहीं रहना चाहिए। 

 
विज्ञापन

3 of 9
ये है 16 श्रृंगार की पूरी लिस्ट - फोटो : Adobe stock
3. मेहंदी

जब भी कोई सुहागिनों वाली पूजा होती है, तो महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी अवश्य रचाती हैं, क्योंकि ये भी उनके 16 श्रृंगार का अहम हिस्सा होती है। इसका ध्यान हर किसी को रखना चाहिए। 

4. सिंदूर

शादी के समय ही पहली बार किसी महिला की मांग में पहली बार सिंदूर भरा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि एक बार मांग में संदूर भरने के बाद विवाहित महिलाओं को कभी खाली मांग नहीं रखनी चाहिए। 

 

4 of 9
ये है 16 श्रृंगार की पूरी लिस्ट - फोटो : instagram
5. गजरा

फूलों का गजरा महिलाओं के श्रृंगार का अहम हिस्सा होता है। इसलिए यदि आप 16 श्रृंगार कर रही हैं तो बालों में फूलों का गजरा अवश्य लगाएं। ये खूबसूरती को भी बढ़ाने का काम करता है। 

6. काजल

आंखों पर लगा काजल आपकी आंखों को बढ़ा दिखाने का काम करेगा। पर क्या आप जानते हैं कि ये काजल 16 श्रृंगार का हिस्सा होता है। इसलिए काजल लगाना कभी न भूलें। 

 
विज्ञापन

5 of 9
ये है 16 श्रृंगार की पूरी लिस्ट - फोटो : instagram
7. मांगटीका

शादी के समय दुल्हन को मांगटीका अवश्य चढ़ाया जाता है, क्योंकि ये भी देखने में भी खूबसूरत लगता है और ये महिलाओं के श्रृंगार का अहम हिस्सा होता है। 

8. चूड़ियां

हाथों में खनकती चूड़ियां महिलाओं की खूबसूरती को कई गुना बढ़ा देती हैं। इसे पहनकर महिलाओं की सुंदरता भी बढ़ जाती है। इसीलिए इसे भी 16 श्रृंगार के सामानों की लिस्ट में शामिल किया गया है।

 
विज्ञापन

6 of 9
ये है 16 श्रृंगार की पूरी लिस्ट - फोटो : Instagram
9. बाजूबंद

बाजुओं में पहना जाने वाला बाजुबंद ज्यादातर महिलाएं शादी के समय पहनना पसंद करती हैं, क्योंकि ये लुक में चार चांद लगा देता है। ये भी 16 श्रृंगार का खास हिस्सा है। 

10. नथ

कई जगह तो ऐसी मान्यता भी है कि शादी से पहले महिलाओं को नाक अवश्य ही छिदवानी चाहिए, क्योंकि नथ 16 श्रृंगार का हिस्सा है। नथ पहनने से लुक पूरी तरह से बदल जाता है। 

 
विज्ञापन

7 of 9
ये है 16 श्रृंगार की पूरी लिस्ट - फोटो : instagram
11. कानों के झुमके

कानों में पहनने वाले झुमके सिर्फ सजावट के लिए नहीं होते, इनको भी 16 श्रृंगारों में शामिल किया गया है। इसलिए विवाहित महिलाओं को हमेशा कानों में झमके पहनकर रखने चाहिए। 

12. पायल

पैरों में पहनने वाली पायल सिर्फ गहनों का हिस्सा नहीं होती। इसे भी विवाहित महिलाओं के 16 श्रृंगार में शामिल किया गया है। इसलिए घरों में महिलाएं हमेशा पायल पहनकर रखती हैं। 

 

8 of 9
ये है 16 श्रृंगार की पूरी लिस्ट - फोटो : instagram
13. अंगूठी

उंगली में पहनने वाली अंगूठी को भी 16 श्रृंगार का अहम हिस्सा माना गया है। इसीलिए शादी के बाद महिलाएं भले ही एक उंगली में पहनें, लेकिन अंगूठी अवश्य पहनती हैं। 

14. बिछिया

पैरों में पहनने वाली बिछिया भी सुहाग की निशानी है। कई जगहों पर तो विवाहित महिलाएं पैरों की सभी उंगलियों में बिछिया पहनती हैं। जबकि वर्किंग महिलाएं एक-एक उंगली में बिछिया पहनती हैं। 

 
विज्ञापन

9 of 9
ये है 16 श्रृंगार की पूरी लिस्ट - फोटो : instagram
15. मंगलसूत्र

गले में पहनने जाने वाला मंगलसूत्र महिलाओं को विवाह के समय पहनाया जाता है। ये सिर्फ गहना नहीं है ये डोर है विवाह के मजबूत बंधन की। इसीलिए इसे भी 16 श्रृंगार में रखा गया है। 

16. कमरबंद

कमर में पहनने वाले कमरबंद को भी 16 श्रृंगार में रखा गया है। इसीलिए इसे भी हर विवाहित महिला के पास अवश्य ही होना चाहिए। इससे लुक भी अच्छा आता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें