गायक जुबीन गर्ग असम के सांस्कृतिक आइकन थे। उन्होंने असमिया और हिंदी के अलावा कई दूसरी भाषाओं में भी गाने गाए। यही नहीं वह कई असमिया फिल्मों से भी जुड़े रहे। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'रोई रोई बिनाले' में उन्होंने बेहतरीन अदाकारी की। आज जुबीन गर्ग के फैंस उनकी 52वीं बर्थ एनिवर्सरी मना रहे हैं। ऐसे में हम उनकी कुछ फिल्मों का जिक्र कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
मोन जाई
- फोटो : सोशल मीडिया
मोन जाई
साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म 'मोन जाई' में जुबीन गर्ग ने अभिनय किया और इसका निर्देशन किया। इसमें उन्होंने एक ऐसे नौजवान की भूमिका निभाई जो बेरोजगार रहता है। इस फिल्म में संघर्ष, दोस्ती और हताशा को बखूबी दिखाया गया है। इस फिल्म से उनकी छवि एक गंभीर फिल्म निर्माता के तौर पर बनी।
विज्ञापन
3 of 7
मिशन चाइना
- फोटो : सोशल मीडिया
मिशन चाइना
साल 2017 में रिलीज हुई असमिया फिल्म 'मिशन चाइना' एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। जुबीन ने इस फिल्म में अभिनय किया। वह इसके लेखन, निर्देशक और निर्माता थे। फिल्म में दमदार एक्शन सीन दिखाए गए। दर्शकों ने फिल्म की तारीफ की और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया।
4 of 7
कंचनजंघा
- फोटो : यूट्यूब
कंचनजंघा
फिल्म 'कंचनजंघा' (2019) में जुबीन गर्ग ने एक ऐसे युवा का किरदार निभाया जो आदर्शवादी होता है। फिल्म के जरिए उन्होंने सामाजिक अन्याय, बेरोजगारी और नौकरशाही की उदासीनता के मुद्दों को उठाया। कहा जाता है कि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं थी बल्कि यह जुबीन का सामाजिक संदेश था।
विज्ञापन
5 of 7
गाने की आने
- फोटो : यूट्यूब
गाने की आने
फिल्म 'गाने की आने' (2016) में जुबीन गर्ग ने मशहूर सिंगर की भूमिका निभाई। इसमें दिखाया गया कि एक सिंगर रिश्तों को बनाने और अपने हुनर को चमकाने के लिए कितनी मेहनत करता है। इस फिल्म के गानों को जुबीन ने कंपोज किया। फिल्म के जरिए उन्होंने उस दुनिया को करीब से दिखाया जिसे वह जी रहे थे।
विज्ञापन
6 of 7
दीनबंधु
- फोटो : यूट्यूब
दीनबंधु
साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म में जुबीन गर्ग ने सपोर्टिंग किरदार निभाया। इसमें तपन दास ने लीड रोल निभाया लेकिन जुबीन ने उनके दोस्त की भूमिका निभा कर तारीफें बटोरीं। जुबीन ने फिल्म का संगीत दिया। इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का असम राज्य का फिल्म पुरस्कार मिला।
तुमि आहिबाने
फिल्म 'तुमि आहिबाने' (2017) में जुबीन गर्ग ने सपोर्टिंग किरदार निभाया। वह इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर और सह-निर्माता भी थे। फिल्म में उनके अभिनय और उनके संगीत को काफी पसंद किया गया। बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म काफी कामयाब रही।