फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Photos 2025: शाहरुख-दिलजीत से लेकर आलिया और दुआ तक, इस साल चर्चा में रहीं एंटरटेनमेंट की ये तस्वीरें

Wed, 31 Dec 2025 06:10 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

2025 Viral Photos & Looks: इस साल एंटरटेनमेंट जगत की कई फोटोज और लुक्स पूरे साल चर्चा में रहे। इनमें मेट गाला में शाहरुख खान के लुक से लेकर कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट का लुक शामिल हैं। इसके अलावा जानिए लिस्ट में और कौन-कौनसी तस्वीरें हैं शामिल…
विज्ञापन
1 of 9
2025 की वायरल तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला

साल 2025 अब कुछ ही घंटों का बाकी रह गया है। जबकि 2026 नए साल के रूप में आने के लिए तैयार है। लेकिन जाने से पहले 2025 हमारे पीछे कई सारी यादें छोड़कर जा रहा है। इस साल मनोरंजन जगत से जुड़ी भी कई ऐसी फोटोज, लुक्स और कई ऐसे खास पल रहे, जिनकी काफी चर्चा हुई। ये तस्वीरें न सिर्फ सोशल मीडिया पर छाई रहीं, बल्कि हमेशा के लिए एक यादगार पल बन गईं। यहां देखते हैं कुछ ऐसी ही तस्वीरें और पल, जो 2025 को बना गए और भी खास…

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम- vogueindia

शाहरुख खान का मेट गाला का लुक
सुपरस्टार शाहरुख खान इस साल पहली बार मेट गाला में पहुंचे थे। ऐसे में शाहरुख का मेट गाला लुक काफी चर्चाओं में रहा और 2025 के खास पलों में शामिल है। सब्यसाची द्वारा स्टाइल किए गए शाहरुख के लुक की पहली तस्वीर जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। वो ऑल ब्लैक लुक में दिखे थे। शाहरुख ने अपने लुक को ब्लैक पैंट, टीशर्ट और जैकेट से कंप्लीट किया। इस के साथ हैवी जूलरी कैरी की। इस लुक में उनके गले में लटका K अक्षय का लॉकेट चर्चा का विषय रहा।

विज्ञापन

3 of 9
दिलजीत दोसांझ - फोटो : इंस्टाग्राम- vogueindia

दिलजीत दोसांझ का मेट गाला का महाराजा लुक
शाहरुख के अलावा सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ का मेट गाला का लुक भी काफी चर्चाओं में रहा। कई लोगों को दिलजीत का लुक शाहरुख के लुक से भी ज्यादा पसंद आया। दिलजीत एकदम महाराजाओं के अंदाज में नजर आए थे। दिलजीत ने प्रबल गुरंग का डिजाइनर आउटफिट पहना था, जिसमें वो शाही पंजाबी लुक में नजर आए थे। इसे उन्होंने पगड़ी, पोशाक और जूलरी के साथ कंपलीट किया था।

4 of 9
रणवीर सिंह, दुआ और दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम-@deepikapadukone

दीपिका-रणवीर ने दिखाई बेटी दुआ की झलक
जिस दौर में कई सेलेब्स अपने बच्चों के फेस को रिवील करने से कतराते हैं, वहीं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ का फेस खुद रिवील किया था। इस साल दीवाली के मौके पर रणवीर-दीपिका ने अपनी बेटी दुआ की पहली बार झलक साझा की थी। कपल ने दुआ के साथ अपनी तीन तस्वीरें साझा की थीं, इनमें दुआ और दीपिका रेड कलर के आउटफिट में नजर आ रहे थे। जबकि रणवीर क्रीम कलर के कुर्ता-पायजामा और सदरी में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

5 of 9
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

आलिया का कान फिल्म फेस्टिवल का साड़ी लुक
अभिनेत्री आलिया भट्ट ने इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू किया था। इस दौरान कान से आलिया के कई लुक वायरल हुए और चर्चा में रहे। लेकिन जिस लुक की सबसे ज्यादा चर्चा हुई वो था गुची की साड़ी वाला उनका लुक। आलिया ने गुची ब्रांड की गोल्डन कलर की नेट वाली साड़ी पहनी थी। उनका ये लुक काफी चर्चाओं में रहा था।  

विज्ञापन

6 of 9
वायरल गर्ल मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल गर्ल मोनालिसा ने बटोरीं सुर्खियां
साल की शुरुआत में महाकुंभ में वायरल गर्ल के नाम से मोनालिसा काफी चर्चाओं में रही थीं। महाकुंभ में रुद्राक्ष का माला बेचने वाली ये लड़की इतनी ज्यादा वायरल हुई कि निर्देशक सनोज मिश्रा ने उन्हें लेकर फिल्म बनाने की भी घोषणा की थी। हालांकि, उसके बाद ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई।

विज्ञापन

7 of 9
शाहरुख खान की फैमिली - फोटो : सोशल मीडिया

आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के प्रीमियर पर फैमिली फोटो
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने इस साल अपनी पहली वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। इस सीरीज के प्रीमियर पर आर्यन खान का लुक काफी वायरल हुआ था। इस दौरान शाहरुख खान की फैमिली फोटो खासा चर्चा में रही थी। इसमें आर्यन खान के साथ शाहरुख खान, गौरी खान, सुहाना और अबराम भी नजर आ रहे हैं।

8 of 9
पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना - फोटो : palash_muchhal@instagram

पलाश-स्मृति प्रपोजल
संगीतकार पलाश मुछाल और क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी की खबरें इस साल चर्चाओं में रहीं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा पलाश मुछाल का स्मृति को प्रपोज करना। पलाश ने स्मृति को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया था। ये वीडियो और फोटो काफी चर्चा में रही थी।

विज्ञापन

9 of 9
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
हमले से वापस घर लौटे सैफ अली खान
साल की शुरुआत में अभिनेता सैफ अली खान के घर घुसकर एक अज्ञात व्यक्ति ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था। इसमें सैफ बुरी तरह घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद कई दिन अस्पताल में बिताने के बाद जब सैफ हॉस्पिटल से वापस आए तो उनकी पहली तस्वीर सामने आते ही चर्चा में आ गई थी। व्हाइट शर्ट और जींस में सैफ ने पैप्स व फैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें